Petrol-Diesel Price : जारी की गई पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें, यहां चेक करें आपके शहर में क्या है नया रेट…

Petrol-Diesel Rate : आज 6 अप्रैल शनिवार के दिन के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दे कि आज इस सप्ताह के छठे दिन कच्चे तेल के दाम में अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस साल हमारे देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर नहीं है। इस साल पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखी जा रही है।

क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट।

आज की बात करें तो आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल जिसमें WTI क्रूड ऑयल 84.38 डॉलर प्रति बैरल और WTI ब्रेंट क्रूड ऑयल 88.13 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज के कच्चे तेल के भाव को देखते हुए भारत के पेट्रोल-डीजल सप्लाई करने वाली कंपनियों ने भी यहां के लिए आज के पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिए हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी आने से आज आंध्रप्रदेश, गोवा, असम, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पुडुचेरी और तेलंगाना जैसे राज्यों में आज पेट्रोल डीजल के दाम में बढोतरी देखने को मिली है।

वहीं दूसरी ओर कच्चे तेल के दाम में बढोतरी आने के बावजूद भारत के कुछ राज्यों में पेट्रोल डीजल के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। आज उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 21 पैसे सस्ता होकर 94.49 रुपये प्रति लीटर वहीं डीजल 24 पैसे घटकर 87.55 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पंजाब में भी पेट्रोल 22 पैसे सस्ता होकर 96.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 25 पैसे सस्ता होकर 86.85 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. अरुणाचल प्रदेश, तामिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट दर्ज की गई है.

आपको बता दे की भारत में हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। हालांकि 2017 से पहले पेट्रोल डीजल के नए दाम हर 15 दिन के बाद जारी किया जाता था। आपको बता दे की पेट्रोल डीजल के दाम एक्साईज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वेट और अन्य चीजें जोड़ने की वजह से और महंगी हो जाती है।

विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-

दिल्ली

  • पेट्रोल- 94.72 रुपए
  • डीजल- 87.62 रुपए

मुंबई

  • पेट्रोल- 104.21 रुपए
  • डीजल- 92.15 रुपए

कोलकाता

  • पेट्रोल- 103.94 रुपए
  • डीजल- 90.76 रुपए

चेन्नई

  • पेट्रोल- 100.75 रुपए
  • डीजल- 94.34 रुपए

पटना

  • पेट्रोल- 107.41 रुपए
  • डीजल- 95.65 रुपए

लखनऊ

  • पेट्रोल- 94.49 रुपए
  • डीजल- 87.55 रुपए

नोएडा

  • पेट्रोल- 95.01 रुपए
  • डीजल- 88.14 रुपए

जयपुर

  • पेट्रोल- 104.88 रुपए
  • डीजल- 90.36 रुपए