Gold-Silver Rate : देशभर में सोने-चांदी के नए रेट जारी, जानें- अपने शहर का नया रेट…

Gold-Silver Rate: सोने चांदी के नए रेट हुए जारी, आज सोने के भाव में आई बड़ी गिरावट।सोना और चांदी शुरू से ही हमारे देश में काफी महत्वपूर्ण रहा है। चाहे शादी हो त्यौहार हो या कोई मांगलिक कार्य यहां सोना-चांदी जरूर खरीदा जाता है।

इसलिए लोग हर दिन सोने चांदी के उतरते-चढ़ते भाव पर नजर रखते हैं। जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे पिछले साल सोने के भाव में काफी बढ़ोतरी हुई। पिछले साल साल के अंत तक सोने का भाव उछलकर 64 हजार तक पहुंच गया था।

इस साल की बात करें तो इस साल शुरुआत में सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली। इसके बाद साल मार्च महीने के अंत तक सोना उछलकर 68 हजार के पार पहुंच गया। वहीं इस महीने अब तक सोना 72 के पार पहुंच गया है।

क्या है सोने-चांदी के भाव।

74 हजार तक पहुंचा सोने का भाव

दिल्ली के सराफा बाजार में आज 22 April सोमवार के दिन के लिए सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दे कि आज सप्ताह के पहले दिन सोने के भाव में मामूली गिरावट देखने को मिली है। इस महीने लगातार सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रही है। आईए जानते हैं आज कितना है सोने-चांदी का रेट?

दिल्ली के सराफा बाजार के अनुसार आज 22 अप्रैल सोमवार के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 74,230 रूपए है। वहीं कल यानी कि रविवार के दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 74,220 रूपए था। 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 68,040 रुपए है। वही कल इसका भाव 68,050 रुपए था।

86 हजार पर रूके चांदी के भाव

चांदी की बात करें तो पिछले साल चांदी के भाव में उतार चढ़ाव जारी रहा। पिछले साल ना चांदी के भाव में ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई ना गिरावट। वहीं दूसरी ओर इस साल के शुरुआत से ही चांदी के भाव में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। वही इस साल के मार्च महीने में चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मार्च महीने के अंत तक चांदी उछलकर 77 हजार के पार जा पहुंचा था। इस महीने की बात करें तो इस महीने चांदी अब तक 86 हजार के पार पहुंच चुका है।

आईए जानते हैं आज इस सप्ताह के पहले दिन क्या है चांदी के रेट। आज की बात करें तो आज चांदी के भाव में ₹100 की गिरावट देखी गई है। आज चांदी 86,400 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं कल इसका भाव 86,500 रूपए प्रति किलो था।

विभिन्न शहरों में सोने के भाव-

पटना

  • 74,280 (24 कैरेट)
  • 68,100 (22 कैरेट)

दिल्ली

  • 74,380 (24 कैरेट)
  • 68,200 (22 कैरेट)

जयपुर

  • 74,380 (24 कैरेट)
  • 68,200 (22 कैरेट)

नोएडा

  • 74,380 (24 कैरेट)
  • 68,200 (22 कैरेट)

मुंबई

  • 74,320 (24 कैरेट)
  • 68,040 (22 कैरेट)

कोलकता

  • 74,320 (24 कैरेट)
  • 68,040 (22 कैरेट)