शुक्रवार के दिन ही क्यों रिलीज होती हैं Bollywood की ज्यादातर मूवी? जानिए- इसके पीछे का राज….

आपको बता दे की शुक्रवार को सिनेमाघरों में अनिल कपूर स्टारर एनिमल और विक्की कौशल की फिल्म शैम बहादूर रिलीज हो चुकी है। हर हफ्ते फिल्में रिलीज होती ही रहती है, लेकिन आपने एक बात तो नोटिस की होगी कि बड़ी फिल्में जो होती है वो हमेशा शुक्रवार को ही रिलीस की जाती है ऐसा क्यों? इस लेख में आपको पता चलेगा इसके पीछे का कारन तो अंत तक बने रहिये।

क्यों शुक्रवार को रिलीज होती है फिल्में

भारतीय सिनेमा में फिल्में शुक्रवार को ही रिलीज होने का चलन है इसका मुख्य कारन यह है की शुक्रवार वर्किंग डे के अंत में आता है और वीकेंड मिल जाने के कारन लोगो के पास छुट्टी रहती है किसी भी मूवी को एन्जॉय करने के लिए। ज्यादातर लोग वीकेंड सेलिब्रेट करते है तो बाहर घूमने का प्लान बनाते है, मूवीज देखने का प्लान बनाते है। लोगो की छुट्टी के वजह से फर्स्ट सेकंड डे ज्यादा कलेक्शन होने के चान्सेस रहते है। फिल्म की सफलता भी लगभग निश्चित ही होती है।

ये है दूसरा कारण

अगर हम इसके दूसरे कारन की बात करे तो एक कारन यह भी है की आजादी के कई वर्षों तक भारत में लोगों के पास कलर टीवी नहीं हुआ करती थी, इसी कारण लोग फिल्में देखने के लिए थिएटर जाना पसंद करते थे। इसलिए फिल्म उद्योग में कर्मचारियों को शुक्रवार को आधे दिन की छुट्टी भी दे दी जाती थी, जिससे वे परिवार के साथ जा कर फिल्में देख सकें, जो फिल्म के कलेक्शन के हिसाब से भी एक बेहतरीन विकल्प था।

आपको बता दे की शुक्रवार को फिल्में रिलीज करने का रिवाज भारत का खुद का है पर यह रिवाज भारत में शुरू से नहीं था। अगर इसकी शुरुआत की बात करे तो हॉलीवुड में लगभग 1940 के दौरान इसकी शुरआत हुई। भारत में 1960 के पहले फिल्में रिलीज करने का कोई फिक्स डे नहीं था।