हुआ बड़ा खुलासा – अब तक सिंगल क्यों रह गए अक्षय खन्ना, इस अभिनेत्री के चक्कर में बर्बाद कर ली जिंदगी..

डेस्क : अक्षय खन्ना (Akshay Khanna) का नाम बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं में से एक गिना जाता है। अक्षय बॉलीवुड के दिग्गज और दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना (Actor Vinod Khanna) के बेटे हैं। उन्होंने रेस, दिल चाहता है, हंगामा, ताल और हसल जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।

अक्षय को आखिरी बार धारा 375 में देखा गया था। उन्होंने अपने अभिनय के कारण कई फिल्मफेयर और आईफा पुरस्कार भी जीते हैं। 28 मार्च को अक्षय का जन्मदिन था। अब अक्षय पूरे 47 साल के हो गए है। ऐसे आज आप लोगों को अक्षय के करियर और निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारियां देने जा रहे हैं। अक्षय खन्ना ने फिल्म ‘हिमालय पुत्र’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म का निर्माण उनके पिता विनोद खन्ना ने किया था।

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन इसके बाद उन्हें सभी फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। इसके बाद वह फिल्म ‘बॉर्डर’ में नजर आए। इस फिल्म के लिए अभिनेता को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी मिला। अगर अक्षय खन्ना की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है…अक्षय खन्ना का नाम बॉलीवुड की 2-3 अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा है।

लेकिन उन्होंने किसी से शादी नहीं की। बॉलीवुड के मशहूर परिवार कपूर परिवार में भी करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर चाहते थे?कि वह अक्षय खन्ना से शादी करें। हालांकि बाद में करिश्मा की मां बबीता ने इस रिश्ते के लिए मना कर दिया। अक्षय खन्ना का नाम भले ही कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा हो लेकिन उन्होंने कभी खुलकर बात नहीं की। अक्षय खन्ना ने एक बार सिमी गरेवाल के चैट शो में खुलासा किया था कि वह तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता को डेट करना चाहते हैं। अक्षय ने कहा था कि जयललिता के बारे में ऐसी कई बातें हैं जो उन्हें आकर्षित करती हैं।