Varun Dhawan के साथ स्पॉट हुई ‘ओ अंटवा’ की यह खूबसूरत ऐक्ट्रेस

डेस्क : साउथ फिल्म इंडस्ट्री की अदाकारा और ओ अंटवा गाने पर लोगों के बीच हंगामा मचा देने वाली अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु आजकल मुंबई में है। मुंबई पहुंचते ही फिल्म स्टार अपने अगले प्रोजेक्ट में बिजी हो चुकी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु ने क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड में हिस्सा लिया था।

अब वह मुंबई में स्पॉट हुई है। हाल ही में सामंथा की ताजा तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें वह बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के साथ दिखाई दे रही है। समंथा हाल ही में मुंबई पहुंची हैं, जहां आकर उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। मुंबई पहुंचते ही समांथा रूथ प्रभु ने सबसे पहले वरुण धवन के साथ मुलाकात की। वरुण और सामंथा की यह तस्वीरें वहां मौजूद पैपराजी ने क्लिक कर लिया था।

सबसे खास बात यह है कि वरुण और सामंथा को एक साथ देखते ही वहां मौजूद पैपराजी ने दोनों सितारों की काफी सारे पिक्चर क्लिक कर ली थी। वरूण धवन और सामंथा रूथ प्रभु के साथ द फैमिली मैन फेम निर्देशक जोड़ी राज एंड डीके भी उपस्थित थे। वरुण धवन और समांथा रूथ प्रभु की द फैमिली मैन फेम निर्देशक राज एंड डीके के साथ मुलाकात की ये तस्वीरें इस बात का इशारा दे रहे हैं कि उनके अपकमिंग वेब सीरीज शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

दरअसल पहली बार इन दोनों सितारों की जोड़ी ऑनस्क्रीन दिखने की तैयारी में है। यह दोनों रराज एंड डी के और रुसो ब्रदर्स की अमेरिकन वेब सीरीज के हिंदी वर्जन में एक साथ दिखाई देने वाले हैं। इस मुलाकात के दौरान सामंथा काफी खुश नजर आ रही हैं। उनकी बेहद खूबसूरत और क्यूट से तस्वीरें फोटोजर्नलिस्ट के कैमरे में कैद हो चुकी है। वही वरुण धवन भी सामंथा के साथ बेहद कूल नजर आ रहे हैं। वरुण एक अच्छे को स्टार की तरह अदाकारा को प्रोटेक्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन दिनों कई सारे बिजी चल रहे हैं जिसमें वरूण और सामंथा की आने वाली वेब सीरीज भी है।