Akshay Kumar के जन्मदिन से ठीक 1 दिन पहले हुआ माँ का निधन, टूट गए खिलाड़ी – अक्षय ने बताया अपना दर्द

डेस्क : बॉलीवुड के स्टार अक्षय कुमार का आज 54वां जन्मदिन है। एक्टर का जन्म 9 सितम्बर 1967 को हुआ था। वह पेशे से फिल्म प्रोडूसर, मार्शल आर्टिस्ट और टीवी की जानी मानी पर्सनालिटी हैं। अक्षय कुमार ने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है और कई पुरस्कार जीते हैं, जिसमें से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और दो फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। अक्षय कुमार हिंदी सिनेमा के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं, इतना ही नहीं वह टीवी के छोटे परदे पर भी जनता के आगे आते हैं। खतरों के खिलाड़ी से लेकर, द कपिल शर्मा शो तक उन्होंने सभी जगह अपनी छाप छोड़ी है। वह चाइनीज़ सुपरस्टार जैकी चैन के साथ काम कर चुके हैं।

अक्षय कुमार ने अपनी एक्टिंग की शुरुआत 1991 से की थी उन्होंने सबसे पहले फिल्म सौगंध से फिल्मी जगत में कदम रखा था, धीरे-धीरे वह खिलाड़ी के नाम से फेमस हो गए। उन्होंने खिलाड़ियों का खिलाड़ी, सबसे बड़ा खिलाड़ी, दिल्लगी, मिस्टर एंड मिसेस खिलाडी, दिल तो पागल है, हेरा फेरी जैसी फिल्में करके अपनी ख़ास पहचान बनाई। इसके बाद उनके ऊपर कई सारी एक्ट्रेस के साथ लव अफेयर की भी खबरें आती रही आखिर में जाकर उन्होंने ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली। बता दें कि शुरुआती दिनों में अक्षय कुमार का नाम रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी से जोड़कर देखा जाता था। रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी आपस में आज तक एक अच्छी सहेली हैं।

हाल ही में उनकी मां का निधन हो गया है, जिसके चलते वह अंदर से पूरी तरीके से टूट गए हैं। 8 सितंबर को उन्होंने अपनी मां को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। रितेश देशमुख और साजिद खान जैसे बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां उनकी माँ के अंतिम संस्कार में आई थी। अक्षय कुमार की मां की तबीयत लंबे समय से खराब चल रही थी, अचानक से जब उनको आईसीयू में भर्ती करवाना पड़ा तो अक्षय कुमार लंदन से अपनी शूटिंग छोड़कर अपनी माँ की हालत जानने के लिए दौड़े चले आए। बिमारी से झूझते हुए मात्र 1 दिन ही बीता था कि उनकी मां ने उनको अलविदा कह दिया। इस वक्त अक्षय कुमार के घर पर मातम की स्थिति बनी हुई है। घर परिवार का हर सदस्य गम में डूबा हुआ है।

अक्षय कुमार बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में आते हैं, जिनकी फिल्म 100 करोड़ रूपए का आंकड़ा हमेशा छु लेती है। जब अक्षय कुमार मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग लेते थे तो उनको बैंगकॉक में शेफ बनकर काम करना होता था। अक्षय कुमार अपनी फिल्म के ज्यादातर स्टंट खुद करने करते हैं। अक्षय कुमार को 2 घंटे की मॉडलिंग करने पर 5000 रूपए मिलते थे। अक्षय कुमार अपना पोर्टफोलियो लेकर हर जगह घुमते थे। वह चाहते थे की किसी भी तरह से उनको फिल्म मिल जाए, इसके बाद उनको साल 1991 में सौगंध नाम की फिल्म की थी जो परदे पर कुछ ख़ास धमाल नहीं मचा पाई।