बेटे के घर आते ही शाहरुख़ खान करेंगे सिद्धिविनायक मंदिर का दौरा, गणपति के चरणों में सर रखकर देंगे धन्यवाद

डेस्क : लंबे वक्त से आर्यन खान अपने परिवार से दूर चल रहे थे। ऐसे में शाहरुख खान काफी ज्यादा परेशान थे, करीब 25 दिन तक आर्यन खान जेल में रहे और अब वह घर वापस आ गए हैं। मन्नत में अब दुबारा से बहार लौट आई है। इतना ही नहीं लोग आसपास खुशियां मनाते नजर आ रहे हैं।

घर के सभी परिवार वाले अब चिंता मुक्त हो गए हैं, बता दें कि जब आर्यन खान वापस अपने घर आए थे तो उनके पिता शाहरुख ने गणपति बप्पा का धन्यवाद किया था।हमेशा की तरह शाहरुख खान, गणपति बप्पा का त्यौहार अपने घर पर मनाते नजर आते हैं। इतना ही नहीं वह हर साल गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित करते हैं।

ऐसे में अब उनकी मुराद पूरी हो गई है, अब शाहरुख़ को लेकर खबरें आ रही हैं कि वह जल्द ही सिद्धिविनायक मंदिर जाने की तैयारी कर सकते हैं। फिलहाल के लिए लोगों का मानना है कि बप्पा को धन्यवाद देने के लिए लोग अपने तरीके से धन्यवाद देते हैं।

गणपति बप्पा के महा उत्सव पर जब शाहरुख खान गणपति की मूर्ति अपने घर पर लाए थे तो उन्होंने इंटरनेट के माध्यम से लिखा था कि भगवान गणेश का आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ बना रहे, जब तक हम उन्हें अगले साल नहीं देख लेते। गणपति बप्पा मोरिया, आर्यन खान 7 अक्टूबर से लेकर 30 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में थे, जिसके चलते उन्हें आर्थर जेल में रहना पड़ा था। जेल में वह कई कैदियों के साथ अलग-अलग तरीके से वादे कर आए थे। कैदियों को पता था कि आर्यन खान की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत है। जेल में किसी ने उनसे पैसे मांगे तो किसी ने उनकी कानूनी मदद की गुहार लगाई।