डेस्क : बॉलीवुड के अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इस वक्त जेल में बंद है। जेल में उन्हें जो खाना दिया जा रहा है, वही उनको खाना पड़ रहा है। उनको काफी मजबूरी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे दिन तो उन्होंने कभी अपने सपने में भी नहीं देखे होंगे, जैसे दिन आज वह देख रहे हैं।
ऐसा उनके साथ इसलिए हो रहा है क्योंकि वह 2 अक्टूबर की रात को एनसीबी के अधिकारियों द्वारा ड्रग्स के साथ धरे गए थे।आज शाहरुख खान सुर्खियों में इस वजह से बने रहे, क्योंकि वह अपने बेटे आर्यन खान से अर्थर जेल में मिलने गए हुए थे। मिलने के दौरान आर्यन और शाहरुख के बीच काफी इमोशनल बातें हुई थी। इतना ही नहीं बल्कि शाहरुख खान ने कई सारे सवाल एनसीबी के अधिकारियों समेत जेल में मौजूद सिक्योरिटी गार्ड से किए।
ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि जेल में कैदियों से मिलने के लिए वकील रिश्तेदार और घरवाले जा सकते हैं, लेकिन जब परिवार का कोई सदस्य कैदियों से मिलने जाता है तो इस बात की जानकारी जेल के अधिकारियों को होना जरूरी होती है, जिसके चलते उनको निर्धारित समय दिया जाता है। निर्धारित समय के भीतर ही कैदी से मिला जा सकता है। फिर वह वापस चले जाते हैं, बता दें कि इसके लिए अपना घरवालों को अपना आधार कार्ड जेल में देना होता है। उसके बाद एक टोकन दिया जाता है। टोकन दिखाने के बाद कैदी उसके घरवाले से मिल सकता है।
कैसे मिले शाहरुख खान ?
बता दें कि जेल में किसी भी प्रकार से वीआईपी आदमी को अलग से ट्रीटमेंट नहीं मिलता है। यहां पर आम लोगों की तरह ही बर्ताव किया जाता है। ऐसे में आर्यन खान के आगे एक कांच की दीवार थी और उसके बीच में ग्रिल लगी हुई थी। शाहरुख खान उस तरफ खड़े थे जिन्होंने इंटरकॉम के जरिए आर्यन खान से बातचीत की।
ऐसे में वहां 2 गार्ड भी मौजूद थे। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि जैसे ही आर्यन खान ने शाहरुख खान को देखा तो वह इमोशनल हो गए और फूट-फूट कर रोने लगे। शायद ही शाहरुख खान ने अपने बेटे को ऐसी हालत में कभी देखा होगा।जब दोनों जन मिले तो आर्यन खान ने कहा कि उनको जेल का खाना अच्छा नहीं लग रहा है, जिसके चलते शाहरुख खान ने पूछा कि क्या घर का खाना दिया जा सकता है ?तो अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए कोर्ट से परमिशन लेनी होती है।