अब Arjun Kapoor और Malaika Arora की बारी, अपनी लेडी लव से करेंगे शादी

डेस्क : बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है। विक्की कौशल – कैटरीना कैफ से लेकर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट तक कई सितारे शादी के बंधन में बंध गए। लेकिन क्या आपको पता है कि इस लिस्ट में अगला नंबर किसका है? डाइट सब्या नाम के विडियो क्रिएटर ने अर्जुन कपूर से इस बारे में सवाल किया।

तब एक्टर ने अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा के साथ शादी को लेकर अपना जवाब दिया है। कथित तौर पर गाइड सब्या ने अर्जुन कपूर से ‘शादी कब?’ पूछते हुए टेक्स्ट किया। तब अर्जुन ने एक्साइटमेंट से भरी हुई प्रतिक्रिया दी है। अपने इंस्टा स्टोरी पर सबवे अर्जुन कपूर के जवाब का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। अगर इस पर विश्वास किया जाए तो सब्या के सवाल को काफी कठिन उन्होंने बताया है और शादी को लेकर खुलासा किया है।

स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं जिस पर लिखा है, लगता है अर्जुन कपूर कभी शादी नहीं करेंगे।हम आपसे प्यार करते हैं, इट्स कूल। और हंसने वाला इमोजी भी उसके साथ जोड़ा गया है। साथ ही डाइट सब्या का अर्जुन से सवाल है शादी कब? जिसका जवाब में अर्जुन कपूर लिखते हैं, कठिन सवाल। इसके आगे उन्होंने कहा जब आप अपनी पहचान का खुलासा करेंगे तो मैं शादी कर लूंगा।

बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है। अपने रिश्ते को सालों ने 2019 में उन्होंने आधिकारिक बना दिया और तब से सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ कई प्यार भरी तस्वीरें भी शेयर करते हुए नजर आ जाते हैं।

दोनों ने हाल ही में अपने रिलेशनशिप के बारे में बात की और बताया कि कैसे उनकी लाइफ में एंट्री ने उन्हें एक बेहतर इंसान बनाया। मलाइका के साथ रिलेशनशिप में होने के लिए उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करने के बारे में बात की और कहा कि सभी की अपनी डेटिंग लाइफ पर एक अलग राय है।