बिहार के छात्रों का जलवा – IIT Patna के 9 छात्रों को Amazon ने दिया 44.14 लाख का पैकेज..

डेस्क : हर स्टूडेंट का सपना होता है कि वह किसी अच्छी मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करें। इसके लिए वो जी-तोड़ मेहनत करते हैं। वैसे, इन दिनों बिहार के छात्र-छात्राओं का जलवा बरकरार है। आए दिन बड़ी बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियां बिहार के स्टूडेंट को बड़े-बड़े पैकेज ऑफर कर रही है।

खासकर एनआईटी पटना (IIT Patna) के स्टूडेंट का तो जलवा लगातार बरकरार है। इसी बीच IIT पटना के 9 छात्रों को अमेरिकन मल्टीनेशनल कंपनी अमेजन ने 44.14 लाख रुपये का पैकेज दिया है। अमेजन की ओर से भर्ती प्रक्रिया फरवरी 2022 में आरंभ हुई। 2022 में बीटेक व एमटेक पास होने वाले छात्रों के लिए आनलाइन टेस्ट आयोजित किया गया था। इसके बाद तीन अलग-अलग साक्षात्कार प्रक्रिया आयोजित की गई।

इसके बाद अंतिम रूप से नौ छात्रों का चयन हुआ है। इन छात्रों में बीटेक कंप्यूटर साइंस के पांच, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के तीन एवं सिविल इंजीनियरिंग के एक छात्र हैं। अधिक जानकारी देते हुए प्रशिक्षण सेल के प्रभारी डा. जोस वी परमबील ने कहा कि यह हमारे छात्रों के कठिन परिश्रम एवं दृढ़ निश्चय का परिणाम है। आइआइटी पटना लगातार बेहतर कर रहा है। छात्रों ने बेहनत की थी जिसका रिजल्ट उन्हें मिला है। जानकारी के लिए आपको बता दे की वर्ष 2022 में आइआइटी के बीटेक व एमटेक के छात्रों को 355 आफर मिल चुके हैं।

इसमें सबसे अधिक कंप्यूटर एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के नौ स्टूडेंट्स को ओरेकल इंडिया की ओर से 61.10 लाख का पैकेज दिया गया है। संस्थान के प्लेसमेंट अधिकारी कृपाशंकर सिंह ने बताया कि बीटेक में ओवरआल 96.57% कैंपस चयन हुआ है। यह वर्ष 2022 बैच का प्री कैंपस सेलेक्शन है। यह बैच मई 2022 में पास पासआउट होगा। अभी और बच्चों का कैंपस होना है। एमटेक में 59.63 प्रतिशत छात्रों का कैंपस चयन हुआ है। इसमें सबसे अधिक मैथेमैटिक्स एंड कंप्यूटिंग में 85.71 प्रतिशत, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग 80 प्रतिशत कैंपस चयन हुआ है।

किस ब्रांच से कितना हुआ प्लेसमेंट

  • कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग : 100 प्रतिशत
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग : 96.30 प्रतिशत
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग : 100 प्रतिशत
  • सिविल इंजीनियरिंग : 73.91 प्रतिशत
  • केमिकल इंजीनियरिंग : 93.33 प्रतिशत