Malaika Arora की कार का हुआ भयावह एक्सीडेंट, सिर और आँख पर गंभीर चोट – देखिए तस्वीरें

डेस्क : इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां बताया जा रहा है कि बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा(Malaika Arora) का एक्सीडेंट हो गया है। यह एक्सीडेंट इतना भयावह था कि आसपास के लोग काफी डर गए, बता दे की एमएनएस के कार्यकर्ताओं ने मलाइका को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया है।

एक्सीडेंट में उनकी आंखों पर चोट आई है, फिलहाल तो मलाइका अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टरों की निगरानी के भीतर उनका इलाज चल रहा है।यह जानकारी मराठी न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से बताई जा रही है जिसमें पता चला है कि पदाधिकारी जयराज लालडांगे के मुताबिक सभी लोग राज ठाकरे की सभा में शामिल होने के लिए पुणे से मुंबई की ओर जा रहे थे, तभी पनवेल के पास ही मलाइका की गाड़ी एमएनएस कार्यकर्ताओं की 3 गाड़ी से भिड़ गई।

दरअसल जानकारी यह भी है कि मलाइका अरोड़ा के ड्राइवर की गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया था जिसके चलते उनकी गाड़ी एमएनएस कार्यकर्ताओं की गाड़ियों में जाकर टकरा गई।ऐसे में सभी लोगों ने अपना सफर बीच में रोक दिया और इंसानियत के नाते तुरंत मलाइका अरोड़ा को अस्पताल भर्ती करवाया, सभी लोग कार्यकर्ताओं की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतने अहम काम के बीच भी एमएनएस कार्यकर्ताओं ने इंसानियत दिखाई है। सभी लोग एमएनएस कार्यकर्ता के काम को सराह रहे हैं।