बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को छुट्टी में भी वर्कआउट करवा रही हैं मलाइका अरोड़ा –बोले- ‘जब गर्लफ्रेंड…’ देखें Video

डेस्क : इस वक्त मलाइका अरोड़ा और उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर सुर्खियों में बने हुए हैं बता दें कि दोनों इस वक्त सबसे महंगी छुट्टियां बिताने मालदीव्स गए हुए हैं। दोनों जिस होटल में रुके हैं वहां का एक रात का किराया 3,50,000 रूपए है। बॉलीवुड के कई लोग सिर्फ अपनी लग्जरी लाइफ़स्टाइल के लिए जाने जाते हैं जिसमें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का भी नाम आता है।

मालदीव से दोनों स्टार अपनी फोटो वीडियो इंटरनेट पर साझा कर रहे हैं। ऐसे में वीडियो के जरिए साफ पता चल रहा है कि दोनों एक दूसरे का साथ बेहद पसंद कर रहे हैं और जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा स्विमिंग पूल में है और दोनों साइकिलिंग कर रहे हैं। ऐसे में यह वीडियो बनाकर अर्जुन कपूर ने पोस्ट करके लिखा है कि जब आपकी गर्लफ्रेंड आपके ट्रेनर से भी ज्यादा सख्त हो। इतना ही नहीं बल्कि अर्जुन कपूर ने कहा कि मैं छुट्टी मनाने के वक्त भी वर्कआउट कर रहा है।

मलाइका अरोड़ा अक्सर ही अपने वीडियो इंस्टाग्राम के माध्यम से शेयर करती रहती हैं। उनके वीडियो और तस्वीरों को देखकर साफ पता चलता है कि वह रोजाना जिम जाती है और खूब एक्सरसाइज करती है, जिसकी वजह से उनका शरीर अभी भी जवान बना हुआ है। इतना ही नहीं वह अपने चाहने वालों को फिटनेस टिप्स भी देती नजर आती हैं।

Exit mobile version