डेस्क : शाहरुख और गौरी ने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें अपने बेटे को इस हालत में देखना होगा। बीते 17 दिन शाहरुख और गौरी पर कितने भारी पड़े हैं इसका अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। बेटे के गम में दोनों की हालत बिगड़ गई है। मन्नत में इन दिनों मातम के अलावा और कुछ नजर नहीं आ रहा है। उधर आर्यन को जेल में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आर्यन जेल में खाना भी नहीं खा पा रहे हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख के शेफ ने हाल ही में पूजा के लिए घर में खीर बनाने का सोचा था। जैसे ही यह बात गौरी को पता चली तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। गौरी फटाफट किचन में गई और उन्होंने तुरंत खीर बनाने से मना किया। गौरी ने अपने सभी नौकरों से कहा कि जब तक आर्यन जेल से रिहा होकर घर नहीं आएगा, तब तक मन्नत में कोई भी मीठी चीज नहीं बनेगी। ऐसे में उन्होंने खुद भी मीठा खाना छोड़ दिया था।
नवरात्रि में उन्होंने माता रानी से मन्नत मांगी थी, की उनका बेटा घर आ जाए। लेकिन आर्यन को जमानत नहीं मिल पाई। बेटे के दुख में शाहरुख और गौरी का व्यवहार दिन पर दिन बदल रहा है। दोनों काफी परेशान रहने लगे हैं। वह हर वक्त आर्यन के बारे में सोचते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें की जमानत पर 20 अक्टूबर को फैसला होगा। अब देखना होगा कि आर्यन जेल से रिहा हो पाते हैं या फिर उन्हें जेल में ही आने वाले दिन काटने होंगे।