अपने पीछे अरबों की संपत्ति छोड़ गईं Lata Mangeshkar, जानें – अब कौन होगा इसका मालिक?

न्यूज़ डेस्क : भारतरत्न लता मंगेशकर(Lata Mangeshkar) आज सभी को अलविदा कह गई, लेकिन स्वर कोकिला हमारे बीच हमेशा रहेंगी। उनके जाने से बॉलीवुड समेत पूरे देश में उदासी छाई है। हर कोई उनके गाने को अपने सोशल मीडिया पर सजा देना चाहता है। वहीं लोगों के मन में उनके बारे में अधिक से अधिक जाने की जिज्ञासा उत्पन हो रही है। ऐसे में क्या आप जानते है कि स्वर की सहज़ादी कितने संपति के मालकिन थी। आइए आज हम आपको उसके संपति, लाइफ स्टाइल के बारे में बताते हैं।

इस इलाके में हैं इनका आलीशान बँगला : लता जी एक कामयाब गायिका थीं। उनके पास किसी भी चीज की कमी नही थी। इनके पास दक्षिण मुम्बई के पेडर रोड पर स्थित एक आलीशान बंगला है। यह बंगला साउथ मुम्बई के पॉश इलाका में था। प्रभु कुंज नाम से मशहूर इस बंगले में हर सुख सुविधा उपलब्ध थी।

2 BHK Flat in Peddar Road for Sale in Prabhu Kunj - Semi Furnished

इतने करोड़ है कुल संपति : बता दें कि लता मंगेशकर ने महज 13 वर्ष की उम्र में म्यूजिक की दुनिया मे कदम रख दिया था। मालूम हो कि उनकी पहली कमाई 25 रुपये थी। रिपोर्ट्स की माने तो, लता मंगेशकर के कुल 370 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। उन्होंने निवेश केके सतज साथ गानों की रॉयल्टी से भी काफी कमाई की है। लता जी को कारों का बेहद शौक था। उनकी कार कॉलेक्श की बात करें तो कई लग्जरी कारें शामिल हैं। उनकी पहली कार की बात करें तो Chevrolet थी। यह कार उन्होंने अपनी मां के लिए खरीदी थी। इसके साथ ही ब्यूक, क्रिसलर भी थे। वहीं यश चोपड़ा ने ‘वीरजारा’ के म्यूजिक रिलीज के वक्त उन्हें गिफ्ट के तौर पर एक मर्सिडीज दी थी। यश चोपड़ा के लिए लता जी उनकी बहन जैसी थीं।

29 दिनों से थी अस्पताल में भर्ती : लता मंगेशकर 8 जनवरी को कोरोना संक्रमण के चपेट में आ गयी थी। उसके बाद बेहतर इलाज के लिए लता जी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट कराया गया। वे 8 जनवरी से अभी तक अस्पताल में डॉक्टरों की रेख देख में राह रही थीं। आज वहीं उनका निधन हो गया। उनके निधन से पूरे देश में उदासी का माहौल बना हुआ है।