किशोर कुमार ने अपने जीवन में की थी 4 शादियां – दूसरी और तीसरी बीवी ने खड़े किए थे जमकर बवाल

डेस्क : आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी शख्सियत के बारे में बताएंगे जिसकी हर कोई कदर करता है। किशोर दा का नाम तो आपने सुना ही होगा। यदि आपने नहीं सुना तो बता दे कि 70-80 के दशक में किशोर दा, कलाकार ही नहीं बल्कि नाटक गायन एवं हर तरह की कला में पारंगत थे। इतना ही नहीं बल्कि किशोर कुमार तो मस्त मौला किस्म के इंसान थे। उनका अलग अंदाज उन्हें अन्य लोगों से हटकर जगा देता था।

ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि किशोर कुमार की निजी जिंदगी इतनी सरल नहीं रही, जितनी हमें दिखती है। उनकी चार शादियां हुई थी जिसमें से दूसरी शादी के बाद ही विवाद होने लगा था। किशोर कुमार की पहली पत्नी का नाम रूमा गुहा ठाकुर था। उनकी पहली शादी 8 साल तक चली थी। इसके बाद उन्होंने 1960 में मधुबाला से शादी कर ली थी।

मात्र 35 साल की उम्र में मधुबाला का देहांत हो गया था ऐसे में किशोर कुमार ने फिर योगिता बाली से शादी की थी। लेकिन 2 साल के बाद उनका भी रिश्ता खत्म हो गया। सन 1980 में किशोर कुमार ने अपने से 20 साल छोटी लीना से शादी की थी। ऐसे में किशोर कुमार के चर्चे हर जगह हो रहे थे। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि जब योगिता ने किशोर कुमार से तलाक लिया था तो उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती से शादी कर ली थी फिलहाल के लिए योगीता के चार बच्चे हैं।

किशोर कुमार का असली नाम आभास कुमार गांगुली था और उनका जन्म खंडवा, मध्य प्रांत (अब मध्य प्रदेश में) में हुआ था। अपने भाई अशोक कुमार की तरह किशोर कुमार ने भी बॉम्बे टॉकीज में कामकरते हुए अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। किशोर कुमार की पहली फिल्म शिकारी (1946) में आई थी जिसमें अशोक कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। द बेटर इंडिया ने बताया कि किशोर कुमार हॉलीवुड अभिनेता-गायक डैनी के प्रशंसक थे और उन्होंने अपने घर में उनके कई पोस्टर भी लगाए थे।