क्या बच्चा नहीं होने के कारण डिप्रेशन में थे हनी सिंह ? पत्नी शालिनी ने लगाए हैं संगीन आरोप

डेस्क : हनी सिंह ने जिस औरत से शादी की थी वह उनके बचपन की दोस्त है और उसका नाम शालिनी तलवार है। दोनों की शादी 2011 में हुई थी। हनी सिंह को डिप्रेशन से बाहर निकालने में शालिनी का अहम योगदान है। बता दें की कुछ समय पहले उनको बीपोलर डिसऑर्डर हुआ था जिसके चलते वह कई समय तक हॉस्पिटल में थे। उनको अल्कोहल पीने की खूब लत थी जो उनकी पत्नी ने छुड़वाई।

अब हनी सिंह की शादी को एक साल बीत गया है ऐसे में हनी सिंह की वाइफ ने उनके ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हनी की वाइफ ने हनी की बहन और परिवार पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। घरेलु हिंसा के मामले में दिल्ली की तीसहजारी कोर्ट में मामला दर्ज किया गया है। हनी सिंह को अब अपनी वाइफ के मामले में 28 अगस्त तक कोर्ट को इस मामले में जवाब देना है। इसी बीच यह खबर सामने आ रही है की हनी सिंह एक लम्बे समय से डिप्रेशन में थे जिस वजह से उनको बच्चा नहीं हो रहा था और बच्चा न होने की वजह से वह घरेलु हिंसा कर रहे थे।

जल्द ही पूरा परिवार अब इस मामले पर एक मिला जुला बयान प्रस्तुत करेगा। हनी सिंह के एक करीबी का कहना है की हानि का बाहर कोई भी अफेयर नहीं है। हनी सिंह और शालिनी के बीच एक बहुत अच्छा सम्बन्ध है और हर परिवार में लड़ाई झगड़े तो होते रहते हैं इसमें कोई नई बात नहीं है। बच्चा न होने के कारण हनी सिंह का डिप्रेशन बढ़ गया था। फैमिली के अंदर क्या चल रहा था इस बात से पूरी तरह पर्दा नहीं हटा है लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है की जल्द इस मामले पर शालिनी और अन्य घर वालों के बयान के ज़रिए खुलासे किए जाएंगे।