मनोज वाजपई से लेकर पंकज त्रिपाठी तक सभी एक्टर जीते हैं आलिशान जिंदगी, लेकिन उनके माँ-बाप का अभी भी वही हाल

डेस्क : जब भी कोई कलाकार बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखता है तो उसकी जिंदगी बदल जाती है। ऐसे में उसको अनेकों लोग जानने लगते हैं और दिन-रात मीडिया वाले उनके आगे पीछे घूमते हैं। वह कोई भी गतिविधि करते हैं तो मीडिया में हैडलाइन बन जाती है। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी जिंदगी में अब बहुत बड़ा बदलाव आ गया है, लेकिन उसका असर उनके घर वालों पर बिल्कुल भी नहीं पड़ा है। आज भी उनके घरवाले एक आम जिंदगी जीते हैं।

मनोज बाजपेई : मनोज बाजपाई बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता है और उन्होंने कई ऐसी पिक्चरें दी है जिनकी वजह से लोग उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। इस वक्त मनोज बाजपाई फिल्मों में काम करने के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं। उनके पिताजी का नाम राधा कांत बाजपेई है, जो बेहद ही साधारण जिंदगी जीते हैं।

पंकज त्रिपाठी : पंकज त्रिपाठी के पिताजी का नाम बनारस त्रिपाठी है। वह बिहार के छोटे गांव के रहने वाले हैं, बता दें कि इस वक्त पंकज त्रिपाठी की डिमांड बहुत ज्यादा है। उनकी एक्टिंग इतनी बढ़िया होती है कि लोग उनके डायलॉग जगह-जगह बोलते नजर आते हैं। पंकज त्रिपाठी ने बॉलीवुड की फिल्मों से लेकर वेब सीरीज में काम किया है। वह समय-समय पर अपने पैतृक निवास भी जाते हैं। वह गोपालगंज के बेलसंड गांव के निवासी है।

अनुष्का शर्मा : अनुष्का शर्मा के पिता जी ने सेना से रिटायरमेंट ली है। सेना से रिटायरमेंट लेने के बाद वह एक आम जिंदगी जीते हैं। बता दें की अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ शादी की है। अनुष्का शर्मा बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक ऐसी हीरोइन है जो करोड़ों में चार्ज करती हैं। उनकी पहली पिक्चर रब ने बना दी जोड़ी शाहरुख खान के साथ बड़े पर्दे पर आई थी जो हिट हो गई थी।

आर माधवन : आर माधवन को आपने 3 ईडियट्स फिल्म में आमिर खान के साथ देखा होगा, जिसमें वह एक फोटोग्राफर की भूमिका निभाते हैं। बता दें की वह कई साउथ इंडिया की फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनके पिताजी एक साधारण जीवन जीते हैं। आर माधवन के पिताजी का नाम रंगा नाथ शेषाद्री है जो टाटा स्टील में काम कर चुके हैं।

बिपाशा बसु : बिपाशा बसु ने करण ग्रोवर के साथ शादी की है। उनके पिताजी एक सिविल इंजीनियर है, सिविल इंजीनियर होने के नाते उनका परिवार बहुत ज्यादा आर्थिक सक्षम है। लेकिन इसके बावजूद बिपाशा बसु के पिता एक साधारण जिंदगी जीते हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा : सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता जी का नाम सुनील मल्होत्रा है, बता दें कि वह मर्चेंट नेवी में कार्यरत थे। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बेहद ही छोटे रोल करके अपना नाम बनाया है, आज के समय में वह एक जाने-माने अभिनेता है। हाल ही में आई उनकी फिल्म शेरशाह ओटीटी वर्ल्ड में धूम मचा रही है।

आयुष्मान खुराना : आयुष्मान खुराना ने बॉलीवुड को बहुत ही अच्छी पिक्चर दी है, जिनमें से लोगों को काफी कुछ सीखने को मिला है। आयुष्मान खुराना ने अपने बचपन की जिंदगी चंडीगढ़ में अपने पिताजी के साथ बिताई है। इस वक्त उनके पिताजी चंडीगढ़ में रहते हैं जो कि पेशे से एक ज्योतिषी है।

कार्तिक आर्यन : कार्तिक आर्यन ने बिना किसी गॉडफादर के फिल्मों में नाम कमाया है। उन्होंने प्यार का पंचनामा और फुकरे फिल्मों में काम करके खूब प्रख्याती बटोरी है। कार्तिक आर्यन के माता पिता पेशे से डॉक्टर हैं और वह ग्वालियर में रहते हैं। कार्तिक आर्यन के माता-पिता बेहद ही साधारण जीवन व्यतीत करते हैं।