गुजरे ज़माने के कलाकारों की परफेक्ट फैमिली फोटो हो रही वायरल, परिवार की तस्वीरों को देख आप भी लुटाएंगे प्यार

डेस्क : हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे रहे हैं जिन्होंने अपने बलबूते पर लोग दिल में जगह बनाए हैं। गुजरे जमाने कैसे कई एक्टर्स है जिन का बोलबाला आज भी उतना ही है और लोग उन्हें आज भी पसंद करते हैं। फैंस आज भी उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं।70 और 80 के दशक में फिल्में बड़ी साफ-सुथरी बनती थी और इनकी कहानी भी बड़ी मजेदार होती थी।

एक्टर एक्ट्रेस अपने जबरदस्त अभिनय से फिल्म में चार चांद लगा देते थे। यही कारण है कि आज भी पुरानी फिल्में लोग देखना पसंद करते हैं और पुराने एक्टर एक्ट्रेसेस लोगों के बीच उतने ही लोकप्रिय हैं। सोशल मीडिया पर आजकल कुछ पुराने कलाकारों की फैमिली फोटोस काफी वायरल हो रही है। फैंस पर जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं।जितेंद्र -बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र अपने जमाने के सुपरस्टार रह चुके हैं। लोगों ने आज भी काफी पसंद करते हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपर डुपर हिट फिल्में की है।

टीवी इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर उनकी बेटी है और उन्होंने काफ़ी सफ़लता भी हासिल की है। एकता कपूर काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है और कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी फैमिली की एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर में जितेंद्र, उनकी पत्नि, बेटी एकता कपूर और बेटा तुषार कपूर नजर आ रहे हैं। नीली साड़ी में जितेंद्र की पत्नि काफ़ी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं एकता भी पोनीटेल में बड़ी प्यारी लग रही हैं।

अमिताभ बच्चन – बॉलिवुड के शंहशाह कहे जाने वाले और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की तारीफ़ में शब्द कम पड़ जाय। उनके चाहने वाले सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मौजूद है। सोशल मीडिया पर बच्चन परिवार के पुरानी तस्वीर काफी वायरल हो रही है जिसे विरल भयानी के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया था।धर्मेंद्र – बॉलिवुड ही मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र आज भले ही फिल्मों से दूर है, लेकिन अपने जमाने के सुपरस्टार रह चुके हैं। आज भी उनकी लोकप्रियता में जरा सी भी कमी नहीं आई है। धर्मेंद्र ने दो शादियां की। उनकी पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है।

इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के साथ धर्म बदलकर शादी की जो काफी चर्चा में भी रही। उन्होंने भले ही दो शादियां की लेकिन दोनों परिवारों को जोड़कर रखते हैं। फिलहाल धर्मेंद्र अपने फार्म हाउस पर रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पहली पत्नी और बच्चों के साथ की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। धर्मेंद्र अपने पूरे परिवार के साथ काफ़ी खुश नज़र आ रहे हैं।