शादी के 2 महीने बाद ही प्रेग्नेंट हुईं आलिया, दीपिका-कैटरीना ट्रोल, मीम्स से पूछे जा रहे गंदे सवाल..

डेस्क : बॉलिवुड के न्यूली वेड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली है। इसकी जानकारी खुद आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। इसके बाद तो सेलेब्स के बधाईयों की लाईन ही लग गई। वहीं कुछ दिग्गज सितारों को ट्रोल भी किया जा रहा है। यहां तक कि सोशल मीडिया पर इनके मिम्स भी शेयर किए जा रहे हैं।

आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जूनियर कपूर के आने की जानकारी एक तस्वीर के साथ दिया है। तस्वीर में आलिया अस्पताल के बेड पर लेटी हुई है और उनके साथ रणबीर कपूर भी है। सामने की स्क्रीन पर दिल बना हुआ नज़र आ रहा है। आलिया की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बनी है। वहीं दूसरी तरफ फैंस काफ़ी मजेदार मीम भी बनाकर शेयर कर रहे हैं।

फैंस रणवीर और दीपिका के साथ कैटरीना और विकी कौशल से भी जवाब मांग रहे हैं। वरद नाम के ट्वीटर हैंडल से एक तस्वीर शेयर की गई है जिसमें दीपिका पादुकोण नज़र आ रही है। तस्वीर को शेयर कर कैप्शन में लिखा है कि दीपिका कह रही हैं – कब खून खौलेगा तेरा रे रणबीर? इसके अलावा मिर्जापुर के कालीन भैया की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीर के ऊपर लिखा है, रणबीर कपूर से सवाल कर रहे हैं- शादी के सिर्फ 2 महीने बाद ही आलिया भट्ट प्रेगनेंट. आते ही काम शुरु कर दिए?

https://twitter.com/Allrounder_Anki/status/1541385842718932992?s=20&t=Jr0QMewYWRq6dhnV4WhTMw

अंकित नाम के एक यूज़र ने भी एक तस्वीर शेयर किया है। इसमें रणबीर कपूर और हार्दिक पांड्या का नाम शेयर किया है। दोनों इसमें एक -दूसरे से हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर ShaCasm नाम से भी शेयर की गई है। एक तरफ रणबीर नजर आ रहे हैं और दूसरी तरफ पुलिस वाला।

इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है- वह भाई, आपका स्पीड तो कमाल का है। इसके अलावा शिखर सागर नाम के एक शख्स ने रणबीर कपूर की एक तस्वीर शेयर की है। वीर को शेयर करने के साथ कैप्शन में उसने लिखा है-आलिया भट्ट रणबीर कपूर…द फास्टेस्ट मैन अलाइव। एक अन्य यूजर ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें 2 शब्द एक दूसरे को ढूंढते हुए नजर आ रहे हैं। कैप्शन में लिखा है कि आलिया और रणबीर ने शादी के तुरंत बाद प्रेगनेंसी ऐलान कर दिया। इंडियन आंटी दीपिका और कैटरीना को घूरती हुई।