Ranbir Kapoor और Alia Bhatt इसी दिसंबर में कर रहे हैं शादी?-राजस्थान में कई दफा अकेले घुमते स्पॉट किये गए

डेस्क : आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अब जल्द ही शादी के पवित्र बंधन में बांधने जा रहे हैं। लंबे समय से दोनों की शादी को लेकर बातें चल रही हैं। इस खबर पर दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है, लेकिन दोनों को चाहने वाले फैंस लगातार बोल रहे हैं की दोनों ही जल्द अब शादी करने वाले हैं। फिलहाल तो आपको बता दें की दोनों की सगाई भी अभी तक नहीं हुई है।

हाल ही में उनको एक वीलॉग में देखा गया था। इस वीलॉग में आलिया भट्ट के मोबाइल पर रणबीर कपूर का स्क्रीनशॉट लगाया गया है। आलिया भट्ट अपने वीलॉग में रोजाना की हो रही गतिविधियों को दर्शाती हैं। आलिया भट्ट ने बताया है की किस तरह से वह नकारात्मकता को अपने जीवन में झेलती हैं। नकारात्मकता से निपटने के लिए उन्होंने कहा है की सभी लोग इस प्रकार की बातों को इग्नोर करना सीख जाओ।

यह जानकारी हम वाईरल भयानी के इंस्टाग्राम पोस्ट से आपको बता रहे हैं। जानकारी के मुताबिक़ आलिया और रणबीर अब 29 नवंबर, 2021को राजस्थान के प्यारे रिसोर्ट में शादी कर सकते हैं। कुछ समय पहले रणबीर और आलिया राजस्थान की सड़कों पर अकेले घुमते हुए देखें गए थे। आलिया और रणबीर की तस्वीरें अक्सर ही लोगों का ध्यान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। फिलहाल क लिए दोनों की शादी की अफवाह जोर पकडे हुए है।