अभिनेत्री कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई में FIR दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला?

डेस्क: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत हर बीते दिन सोशल मीडिया के माध्यम से कोई न कोई विवादित बयान दे ही देती है, आजादी वाले बयान का मसला, पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुआ कि एक बार फिर किसानों के खिलाफ विवादित बयान दे दिया, जिसके चलते कंगना के खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज की गई है, मुंबई पुलिस ने कंगना के खिलाफ उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर ये मामला दर्ज किया है, जिसमें उन्होंने किसानों की तुलना खालिस्तानी आतंकियों से की है।

बता दे की कंगना के खिलाफ यह मामला मुम्बई के खार पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 295(a) यानी सिख समुदाय की भावनाओं को आहत करने और उनके खिलाफ विवादित टिप्पणी करने को लेकर दर्ज किया गया है। जबकि, इससे पहले सिखों के एक संगठन ने अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सिख समुदाय के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए मुंबई में एक शिकायत दर्ज कराई थी। इन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर कंगना को दिया गया पद्मश्री सम्मान वापस लेने का भी आग्रह किया था।

Kangna Ranaut

जनकारी के मुताबिक, कंगना रनौत ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर लिखा था, खालिस्तानी आतंकवादी आज भले ही सरकार का हाथ मरोड़ रहे हों…लेकिन उस महिला को मत भूलना… एकमात्र महिला प्रधानमंत्री ने इनको अपनी जूती के नीच क्रश किया था… उसने इस देश को कितनी भी तकलीफ दी हो… उसने अपनी जान की कीमत पर उन्हें मच्छरों की तरह कुचल दिया… लेकिन देश के टुकड़े नहीं होने दिए… उनकी मृत्यु के दशक के बाद भी… आज भी उसके नाम से कांपते हैं ये… इनको वैसा ही गुरु चाहिए।