अब महज 6 घंटे में पहुंचे Patna से Ranchi – इस रूट से चलेगी Vande Bharat Express, जानें – किराया…

Vande Bharat Express: झारखंड के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अब रांची से पटना के सफर में सिर्फ 5 से 6 घंटे लगेंगे। दरअसल वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द ही रांची और पटना के बीच शुरू होगी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, वह रांची आ सकते हैं। वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री इसके लिए जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। ट्रेन परिचालन से जुड़े कई काम बहुत तेजी से निपटाए जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

ये है परिचालन की तिथि : अधिकारियों के मुताबिक अगर कोई तकनीकी दिक्कत नहीं आती है तो 10 मई से वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन में कुल 8 कोच होंगे। अप्रैल के अंतिम सप्ताह से ट्रेन चलाने की तैयारी चल रही थी। लेकिन तकनीकी मोर्चे पर कुछ कमियां रह गईं। रांची के डीआरएम प्रदीप गुप्ता ने रविवार को हटिया स्टेशन पर यार्ड का निरीक्षण भी किया है। वंदे भारत ट्रेन का प्राथमिक रखरखाव यहीं किया जाएगा।

हटिया यार्ड में तैयारियां जोरों पर : रांची रेल मंडल के सीनियर डीसीएम निशांत कुमार ने कहा, हटिया यार्ड में वंदे भारत ट्रेन का रखरखाव किया जाएगा। क्योंकि यार्ड को उसी हिसाब से मॉडिफाई किया गया है। यह ट्रेन रांची रेल मंडल की होगी। सबसे पहले इसे रांची-बीआइटी मेशरा-हजारीबाग होते हुए पटना तक चलाया जाना है।

नहीं मिला अभी तक रैक : बता दें कि वंदे भारत ट्रेन हावड़ा और भुवनेश्वर के बीच हावड़ा पहुंच चुकी है। जिसका ट्रायल चल रहा है। जबकि रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन आवंटित की गई है। लेकिन रैक नहीं मिला है। उम्मीद की जा रही है कि अगले 1 हफ्ते के अंदर वंदे भारत की रैक रांची को दी जा सकती है।