सुपर कॉप IPS मनु महाराज का बिहार से बाहर हुआ ट्रांफसर, जानिए कहाँ हुई प्रतिनयुक्ति

न्यूज डेस्क : बिहार के सुपर किंग नाम से मशहूर आइपीएस मनु महाराज (IPS Manu Maharaj) अब बिहार से बाहर अपनी सेवा देंगे। सारण क्षेत्र के 2005 डीआईजी (DIG) बने मनु महाराज अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। अब वे आईटीबीपी (ITBP) में डीआईजी की जिम्मेदारी संभालेंगे। वे भारतीय-तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) में पुलिस उप-निरीक्षक (Deputy Inspector General) के पद पर सेवा देंगे। गृह विभाग ने विरमित करते हुए उनकी सेवा केंद्रीय गृह मंत्रालय (Central Home Ministry) को सौंपने की अधिसूचना जारी कर दी है। वह पदग्रहण करने से पांच वर्षों की अवधि तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहेंगे।

बिहार के कई जिलों के SP पद संभाल चुके हैं : बताते चलें कि आईपीएस (IPS) अधिकारी मनु महाराज की पहचान तेजतर्रार पुलिस अधिकारी के रुप में कि जाती है। उन्होंने पटना के एसएसपी समेत कई अहम जिम्मेदारियों को संभाला है। उन्होंने कई जिलों में एसपी पद पर भी सेवाएं दीं। सारण का डीआईजी (DIG) बनने से पहले मनु महाराज मुंगेर के डीआईजी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनकी पहचान बिहार में एक ‘सुपरकॉप’ की रही है।

मनु महाराज हिमाचल के रहने वाले हैं : बताते चलें कि मनु महाराज हिमाचल प्रदेश के रहने वाले है। उन्‍होंने आइआइटी (IIT) रूड़की से बीटेक में स्‍नातक किया है। उसके बाद में उन्‍होंने जवाहर लाल नेहरू विवि से पर्यावरण विषय पर मास्‍टर्स की डिग्री भी हासिल की। फिर उन्‍होंने 2006 में भारतीय पुलिस सेवा में अपने करियर की शुरुआत की।

बिहार में सिंघम के नाम से मशहूर है: मनु महाराज : युवाओं में मनु महाराज को लेकर काफी क्रेज है। वे अपनी मूंछों की खास स्‍टाइल के लिए जाने जाते हैं। पटना और दूसरे जिलों में तैनात रहते उन्‍होंने कई बड़े केस सुलझाए हैं। युवाओं में उनका क्रेज इतना है कि एक शख्‍स ने इस आइपीएस (IPS) की फेक इंटरनेट मीडिया प्रोफाइल बनाकर लड़कियों से दोस्‍ती गांठनी और उन्‍हें ठगना शुरू कर दिया। इनकी गिनती काबिल अफसरों में होती है।