कोई है सांसद तो कोई विधायक, राजनीति में सक्रिय लालू यादव के दामादों ने नेतागिरी में मचाया है तहलका- जानिए

डेस्क : बिहार की बात हो और उसमें लालू प्रसाद यादव का नाम ना आए, ऐसा हो नहीं सकता। हाल ही में लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने अपने धर्म जाति की दहलीज को लांघकर विवाह किया है जिसके चलते वह सुर्खियों में बने हुए हैं। आज हम आपको लालू परिवार के दामादों (Lalu Prasad Yadav Son in Law) के बारे में जानकारी देने वाले है पेशे से राजनीति में ही सक्रिय हैं।

रागिनी यादव के पति राहुल यादव : लालू यादव की बेटी रागिनी यादव की शादी गाजियाबाद के राहुल यादव से हुई है, बता दे कि राहुल यादव राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। बीते 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जमकर चुनाव लड़ा था। चुनाव में वह खास कुछ कर नहीं पाए थे।

हेमा यादव के पति विनीत यादव : लालू यादव की दूसरी बेटी का नाम है हेमा यादव जिनके पति का नाम विनीत यादव है। लालू यादव ने अपनी बेटी हेमा यादव की शादी दिल्ली के एक बड़े राजनीतिक परिवार में करवाई है। फिलहाल के लिए बता दे की विनीत यादव राजनीति में अभी तक किसी बड़े पद पर नहीं पहुंचे हैं।

अनुष्का के पति चिरंजीव : लालू यादव की तीसरी बेटी का नाम अनुष्का है। अनुष्का ने हरियाणा के एक बड़े राजनीतिक परिवार में शादी की है। ऐसे में उनके पति हरियाणा के फेमस जिले रेवाड़ी के विधायक हैं, जिनका नाम चिरंजीव है।

राज लक्ष्मी यादव के पति तेज प्रताप सिंह यादव : लालू प्रसाद यादव की सबसे छोटी बेटी का नाम राज लक्ष्मी यादव है। राज लक्ष्मी यादव की शादी मुलायम सिंह के परिवार से हुई है। इतना ही नहीं बल्कि लालू यादव के सबसे छोटे दामाद का नाम तेज प्रताप सिंह यादव है। तेज प्रताप सिंह यादव उनके सबसे सफल दामाद माने जाते हैं क्योंकि वह लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं।

Lalu Prasad Yadav Son In Laws: कोई रहा सांसद तो कोई विधायक, राजनीति में सक्रिय हैं लालू प्रसाद यादव के ये दामाद