डेस्क : विराट और अनुष्का को इस वक्त मीडिया जगत का पावर कपल माना जाता है। बता दें कि एक तरफ विराट कोहली इंडियन क्रिकेट टीम को संभालने, क्रिकट प्रैक्टिस करने और अपने अन्य कोलैबोरेशन में बिजी रहते हैं तो वहीं दूसरी तरफ अनुष्का शर्मा भी आए दिन अपनी पेंडिंग शूटिंग के चलते बाहर रहती है। दोनों को एक साथ समय बिताने का वक्त काफी कम मिलता है।
आज हम आपको विराट कोहली और अनुष्का शर्मा नहीं बल्कि उनके खास सिक्योरिटी इंचार्ज (virat kohli anushka sharma bodyguard) सोनू से मिलवाने वाले हैं। बता दें कि सोनू का असली नाम प्रकाश सिंह है। जब भी विराट कोहली या फिर अनुष्का शर्मा में से कोई भी बाहर रहता है तो प्रकाश सिंह उनको फुल सिक्योरिटी देते हैं और साए की तरह दोनों के पीछे बने रहते हैं। अपनी यह जिम्मेदारी निभाने के लिए वह विराट और अनुष्का से एक मोटी रकम चार्ज करते हैं।
प्रकाश सिंह दोनों सेलिब्रिटी से साल का 1 करोड़ 20 लाख रुपया चार्ज करते हैं। बता दें कि इतनी सैलरी तो किसी कंपनी के सीईओ की भी नहीं होती जितनी विराट और अनुष्का के बॉडीगार्ड की है। शूटिंग के दौरान भी प्रकाश सिंह अपनी पूरी ड्यूटी करते हुए नजर आते हैं। ऐसे में जब भी अनुष्का बाहर रहती है तो उनके परिवार की देखभाल भी प्रकाश सिंह के द्वारा की जाती है।
इतना ही नहीं सोनू के अलावा भी उनकी टीम में कई लोग हैं जो सोनू के एक इशारे पर अनुष्का और विराट के लिए हाजिर हो जाते हैं।साल 2022 में अनुष्का की कई फिल्में आने वाली हैं जैसे झूलन, कैनेडा वहीँ विराट कोहली भी अपने आगामी क्रिकेट मैच की प्रैक्टिस में व्यस्त हैं।