RJD में नए अध्यक्ष पर बोले शिवानंद तिवारी -अभी तेजस्वी को बनाने की जरूरत…?

डेस्क : क्या तेजस्वी यादव को मिलेगी आरजेडी की कमान? बता दें कि इन दोनों राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर चर्चाएं तेज हैं। संभावना जताई जा रही हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की ताजपोशी हो सकती है। कुछ दिन पहले लालू यादव ने भी अपने जन्मदिन के मौके पर तेजस्वी यादव की खुले दिल से तारीफ की थी। इस बीच RJD के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी (Shivanand Tiwari) का एक बड़ा बयान सामने आया है। तिवारी ने कहा कि ये सब मीडिया का ख्याल है, अभी इसकी जरूरत नहीं है।

तेजस्वी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की जरूरत नहीं है: इधर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी के कारण है कि “अभी तेजस्वी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की कोई जरूरत नहीं है। दरअसल कहा जा रहा है कि लालू अपनी तबीयत और उम्र को देखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हट सकते हैं और उनकी जगह तेजस्वी यादव को मिल सकती है। इस पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा कि फिलहाल लालू यादव का फायदा पार्टी को मिल रहा है तो नए अध्यक्ष बनाने की जरूरत नहीं है।

तेजस्वी हमारे नेता है वह कभी नहीं चाहेंगे… आगे उन्होंने कहा – तेजस्वी तो हमारे पहले से ही नेता हैं। उनके नेतृत्व में ही विधानसभा का चुनाव लड़ा गया। अब तेजस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाएंगे तो उससे क्या होगा? तो अभी इसकी कोई जरूरत नहीं है। तिवारी ने आगे कहा कि आज भी तेजस्वी यादव ही नेता हैं। लेकिन वे कभी नहीं चाहेंगे कि उनके पिता जो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं उनसे यह पद ले लें। वहीं पार्टी नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।