पटना, बेगूसराय, सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट! ओले गिरने की चेतावनी, जानिए- कब निकलेगी धूप..

डेस्क : बिहार में अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया, गुरुवार की शाम से बहती हल्की- हल्की नमी युक्त पूर्वी हवा ने पूरे बिहार के मौसम को ही बदल दिया, पटना मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के साथ बंगाल की खाड़ी से आ रही पूर्वी हवा का प्रभाव मौसम पर पड़ रहा है।

नीचे से 1.5 किमी ऊपर पूर्वी हवा का प्रवाह होने के कारण ही उत्तर पश्चिम भाग के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सारण, गोपालगंज , पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद के कई हिस्सों में मेघ गर्जन, बिजली चमकने एवं ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है। शेष भागों में बिजली चमकने के साथ भारी बारिश के आसार हैं।

आपको बता दें कि तेजी से बढ़ रही पुरवा हवा ने कनकनी को बढ़ा दी है। पटना मौसम विभाग ने येलो व आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसमी विज्ञानी की मानें तो शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश व ओलावृष्टि के आसार हैं। लोगों को अपने घरों में रहने की सलाह दी गई है। बादल छाए रहने के साथ न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि होगी। पांच फरवरी के बाद न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट के आसार हैं।

मालूम हो की दरभंगा का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री, मोतिहारी 8.7 डिग्री, शेखुपरा 8.8 डिग्री, जमुई 9.9, पुपरी 7.5, बांका 9.9 और पूसा का 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री की वृद्धि के साथ 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान 7.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी प्रदेश का ठंडा शहर रहा।