बिहार के 200 अंचलों में बनकर तैयार हुआ मॉडर्न रिकॉर्ड रूम,देख सकेंगे जमीन से जुड़े इन 28 प्रकारों के दस्तावेज, जानें कैसे करेगा काम

न्यूज डेस्क : राज्य में भूमि संबंधित समस्याओं के निवारण हेतु सरकार ने राज्य के सभी अंचलों में आधुनिक रिकॉर्ड रूम बनाने की योजना है। जिससे भूमि संबंधित समस्या का निपटारा जल्द हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक राज्य के करीब 200 से अधिक प्रखंडों में इसी महीने से आधुनिक रिकॉर्ड रूम का कामकाज भी शुरू हो जाएगा।

विभाग ने इसके संचालन के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दिया है। जानकारी देते हुए भू अभिलेख के निदेशक जय कुमार सिंह ने बताया राज्य के करीब 534 अंचलों में से 436 में भवन बनकर तैयार हो गए हैं। और 163 अंचलों में उपस्करों की खरीद के लिए धन दे दिए गए हैं। आगे उन्होंने बताया रिकार्ड रूम में 28 तरह के दस्तावेज तथा मूल स्वरूप के अलावा डिजिटाइज्ड मोड में रखे जाएंगे। ताकि आम लोग शुल्क के आधार पर दस्तावेजों की प्रति हासिल कर सकते हैं।

रिकॉर्ड रूम में ये दस्तावेज रखे जाएंगे: बता दे जो आधुनिक रिकॉर्ड रूम हर अंचल में तैयार किए जा रहे हैं उसमें 28 प्रकार के दस्तावेज रखा जाएगा। जैसे – कैडेस्ट्रल एवं रिविजनल सर्वे खतियान, राजस्व गांवों का नक्शा, जमाबंदी पंजी, नामांतरण पंजी, नामांतरण अभिलंख, नामांतरण शुद्धि पत्र की मौजूवार रक्षी पंजी, भूमि बंदोबस्ती पंजी, , आम, खास व कैसरे हिंद की भूमि पंजी, भूमि क्रय पंजी, बासगीत पर्चा अभिलेख पंजी, बासगीत पर्चा अभिलेख, राज्य सरकार के निर्गत पत्र, चकबंदी खतियान,वक्फ बोर्ड, भू हदबंदी अभिलेख, टीनेंसी एक्ट, गृह स्थल बंदोबस्ती पंजी एवं अभिलेख, भूमि मापी पंजी अभिलेख, भू संपदा पंजी, सैरात पंजी, भूमि अतिक्रमण वाद पंजी, भूदान, गैर मजरूआ, भू लगान निर्धारण एवं बंदोबस्ती पंजी, महादलित भूमि क्रय एवं बंदोबस्त पंजी, सैरात बंदोबस्ती पंजी एवं अभिलेख, धार्मिक न्यास, कब्रिस्तान, श्मशान आदि की जमीन की पंजी एवं सरकारी भूमि हस्तांतरण पंजी।

दस्तावेज के लिए देने होंगे इतने रुपए: बता दे की रिकॉर्ड रूम में जो 28 प्रकार के दस्तावेज रखे जाएंगे उसके लिए सरकार ने अलग-अलग शुल्क तय किए हैं। जैसे – नक्शा एवं अन्य-(ए 0 आकार) के लिए आपको 150 रुपये देने होगे। इसके साथ ही प्रतिवेदन एवं अन्य (ए 1 आकार 50), प्रतिवेदन एवं अन्य-(ए 2 आकार)-30, प्रतिवेदन एवं अन्य-(ए 3 आकार-20), प्रतिवेदन एवं अन्य-(ए 4 आकार 10) एवं चिरुकुट 10 रुपये जमा करने होगे।