अब Lalu Yadav की बेटी भी लड़ेंगी लोकसभा चुनाव? कुछ दिन पहले पिता को दिया था किडनी..

Lalu Yadav’s Daughter Rohini : देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब राजनीतिक पार्टियां लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई हैं। इसी कड़ी में बिहार की सत्ता पर काबिज राजद भी सक्रिय हो गई है।

बताया जा रहा है कि इस बार लोकसभा चुनाव में लालू यादव का एक और संतान राजनीति में दमदार एंट्री करने जा रहा है। इनका नाम रोहणी आचार्य है। लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav ) की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य की राजनीति में एंट्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली रोहिणी हाल ही में अपने ससुर को श्रद्धांजलि देने बिहार आई थीं। इस दौरान कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें काराकाट सीट से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए। अगर वह सांसद बनीं तो क्षेत्र का और विकास होगा। हालाँकि, पहले तो रोहिणी ने मना कर दिया, लेकिन बाद में उसने कहा कि वह अपने माता-पिता की बात मानेगी। अगर काराकाट की जनता लोकसभा चुनाव लड़ना चाहेगी तो मैं मना नहीं कर सकती।

रोहिणी आचार्य कौन है?

रोहिणी आचार्य सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह बिहार की राजनीति और क्षेत्र से जुड़े कार्यों पर भी सोशल मीडिया के जरिए अपने विचार व्यक्त करती रहती हैं। रोहिणी सबसे ज्यादा सुर्खियों में तब आईं जब उन्होंने अपनी एक किडनी अपने पिता लालू प्रसाद यादव को दान कर दी। एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान ही रोहिणी ने साल 2022 में इंजीनियर समरेश से शादी कर ली। तब से वह अपने पति और परिवार के साथ सिंगापुर में रह रही हैं।