Bihar Weather : बिहार में कब बदलेगा मौसम? जानिए- कब पड़ेगी रजाई और हीटर की जरूरत…

Bihar Weather Update : वैसे तो बिहार के उत्तरी भाग में ठंड का हल्का-हल्का प्रकोप शुरू हो चुका है। लेकिन, दीपावली के बाद मौसम में अचानक से बदलाव होने वाला है। जी हां..पटना मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों में तापमान में काफी गिरावट हो सकती है। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक जल्द ही लोगों को रजाई और कंबल निकालने पड़ सकते हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि सूबे में पछुआ और उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 5.8 Km ऊपर तक जारी है। ऐसे में अगले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम आम तौर पर शुष्क बना रहेगा। वहीं, राज्य के कई जिलों में सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है। अगले 2 से 3 दिन के दौरान बिहार के उत्तर पश्चिम और दक्षिण पश्चिम भागों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियम की क्रमिक कमी होने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग की माने तो अगले 2 से 3 दिन में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, गोपालगंज, सारण, आरा, बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, और अरवल के न्यूनतम तापमान के लुढ़कने के आसार हैं। इन जिलों में अगले दो दिन तीन दिन के दौरान पारा 2-3 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क सकता है।