JDU विधायक ने Lalu Yadav पर साधा निशाना! कहा- “लालू का दिमाग सठिया गया है…..

JDU MLA Gopal Mandal : राहुल गांधी और लालू प्रसाद यादव की मटन पार्टी सुर्खियों में रही। लालू यादव अपने राहुल गांधी को मटन बनाना सिखा रहे हैं। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसी बीच जेडीयू के एक विधायक का बयान सामने आया है।

इस बयान के बाद सियासी गहमा गहमी शुरू हो गई है। जदयू विधायन गोपाल मंडल कैमरे के सामने कहते दिखे कि लालू यादव( Lalu Prasad Yadav) सठिया गए है। वहीं लालू यादव पर निशाना साधने के साथ साथ राहुल गांधी को लेकर भी काफी कुछ कहा है।

दरअसल, रविवार 3 सितंबर को विधायक गोपाल मेन ने कहा था कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। वह आगे कहते हैं कि लालू यादव हमारे पुराने नेता हैं। वह पिछड़ों के मसीहा हैं। हमने उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ा है। लेकिन अब वह बूढ़े हो गए हैं और उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। वो सठिया गए हैं।

लालू यादव को रिटायरमेंट की दी सलाह

गोपाल मंडल ने कहा कि वह यह नहीं कह रहे हैं कि राहुल गांधी योग्य नहीं हैं। उनका पूरा परिवार प्रधानमंत्री बनता रहा है, लेकिन लालू यादव के कहने पर राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। वहीं गोपाल मंडल ने लालू यादव को राजनीति से दूर रहने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा, बुढ़ापे में मनुष्य का मन अस्थिर हो जाता है। आप देखिए, अटल जी को (राजनीति से दूर) निर्वासित कर दिया गया।

मालूम हो कि एक दिन पहले राहुल गांधी और लालू यादव की मटन पार्टी का वीडियो सामने आया था। जिसमें राहुल गांधी ने लालू से बिहारी मटन बनाने के गुर सीखे थे। गोपाल मंडल ने भी इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि आजकल लोग राजस्थानी मटन सीख रहे हैं तो फिर बिहारी मटन क्या चीज है।