बिहार में प्रेमी युवक ने किन्नर संग रचाई शादी, फ़िल्मी स्टाइल में लिए सात फेरे- परिवार वालों ने घर से निकाला-देखे वीडियो

डेस्क : अंग्रेजी में एक कहावत है, ‘लव इस ब्लाइंड’ यानी प्यार अंधा होता है। प्रेम में पड़े लोग जात-पात उच्च-नीच कुछ नहीं देखते। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला बिहार के सिवान जिले में देखने को मिला है, जहां एक युवक किन्नर से प्रेम करता था और उसके संग शादी रचा ली। इस अजीबो गरीब शादी को लेकर इलाके में काफी चर्चा हो रही है। साथ ही युवक और किन्नर की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज गति से ते से वायरल हो रहा है।

शादी के बाद लोगों का मिला आशीर्वाद प्राप्त जानकारी मुताबिक यह मामला सिवान जिले के मैरवा बाजार के लंगड़पुरा गांव का है। यहां के रहने वाले लूटन राजभर के पुत्र विकास राजभर ने रितेश नाम के एक किन्नर के साथ गोपालगंज जिला के मीरगंज में किन्नर के घर जा कर सात फेरे ली। शादी दौरान काफी तादाद में किन्नरों सहित अन्य लोगों ने भी दोनों को गिफ्ट और खुशी रहने का आशीर्वाद दिया। बताया जा रहा है कि दोनों करीब 6 महीने पहले दोनों की मुलाकात हुई थी। फिर दोनों दोनों एक दूजे से मिलने लगे, और यह सब कब प्यार में बदला दोनो को पता नहीं चला, जिसके बाद दोनों ने समाज की परवाह ना करके शादी रचा ली। हालांकि, लड़के यानी विकास के परिवार इस शादी को स्वीकारने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं।

विकास ने बताया कि वे दोनों कई महीनों से एक संग ही रह रहे थे। अब वे सामाजिक तौर पर शादी करके एक दूसरे जीवन साथी हो गए। उन्हें विश्वास है कि दोनों एक शानदार जीवन जी सकते हैं। वे कहते हैं कि आगे किसी अनाथ बच्चे को गोद लेकर पीढ़ी को बढा लेंगे। मालूम हो कि किन्नर रितेश शुरू से एक लड़का था। परन्तु एक वर्ष पूर्व उसने दिल्ली जा अपना लिंग परिवर्तन करवा लिया उसके बाद विकास राजभर से शादी रचा ली।