बिहार में फिर दिखा बाढ़ का संकेत, हथिदाह में खतरे के निशान पर है गंगा

डेस्क : बिहार ऐसा राज्य है जहां के लोगों को हमेशा बाढ़ का डर सताता रहता है। पिछले कुछ महीने पहले बाढ़ के पानी ने तबाही मचाया ही था कि फिर से नदियों में बाढ़ का पहिले परिवेश करने लगा है। बतादें कि गंगा, सोन एवं पुनपुन नदी में पुनः जल स्तर में वृद्धि देखी गुई है। इन नदियों में जल स्तर बढ़ने से सतर्कता की स्थिति बन गयी है। हालांकि अभी कई जगहों पर नदियों में पानी खतरे के निशान के नीचे हैं। मालूम हो कि हथिदह में गंगा खतरे के निशान को ऊपर उठ चुकी है।

मंगलवार को गंगा, सोन बाढ़ सुरक्षा प्रमंडल के द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक बक्सर, दीघा घाट, मुंगेर, गांधी घाट में गंगा का पानी खतरे के निशान के नीचे बताया गया है। रिपोर्ट की माने तो मंगलवार को प्रातः काल छह बजे से दोपहर के तीन बजे के बीच जलस्तर में वृद्धि पाई की गई। बतादें कि बक्सर में सुबह छह बजे 50. 27 मीटर जल स्तर देखा गया, जो दोपहर के 3बजे 50.65 मीटर पहुंच गया था। वहीं पटना के दीघा में 49.37 मीटर, और कोइलवर में 51.18 मीटर, गांधी घाट में 48.20 मीटर पानी का लेवेल मापा गया। साथ ही हथिदह में 41.87 मीटर तथा हथिदह में खतरा बिंदू 41.76 मीटर मापा गया है। वहीं पुनपुन में किंजर पालमेर गंज, और श्रीपालपुर में जल स्तर बढ़ा है, परंतु सभी जगहों पर खतरे के बिंदु के निचे ही पानी का लेवल पाया गया।