Bihar Board के इंटर एग्जाम में 500 लड़कियों के बीच 1 लड़कों को बैठाने पर हुआ बेहोश, अस्पताल में भर्ती…

न्यूज़ डेस्क: बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा 1 फरवरी से शुरू हो गई है। इस परीक्षा को देने परीक्षार्थी एग्जाम सेंटर पहुंच रहे हैं। इसी बीच बिहार के नालंदा के एक एग्जाम सेंटर से ऐसी खबर सामने आई है, जिसे पढ़ हर कोई हैरान हैं।नालंदा जिले में 1 परीक्षार्थी एग्जाम सेंटर पर लड़कियों को देख कर बेहोश हो गया। दरअसल, एग्जाम सेंटर में 500 लड़कियों के बीच अकेला लड़का एग्जाम देने पहुंचा। सेंटर पर पहुंचने के बाद लड़के ने जब चारों और लड़कियों को देखा तो नर्वस हो गया। नर्वसनेस का परवान इस तरह चढ़ा कि लड़का बेहोश हो गया। इस परीक्षार्थी का नाम मनीष शंकर है। आइए पूरी मामले को विस्तार से जानते हैं।

रिपोर्ट्स की माने तो मनीष शंकर अल्लम इकबाल कॉलेज में पढ़ता है। उनका सेंटर बिहारशरीफ के ब्रिलियंट कॉन्वेंट स्कूल में आया। जब वह परीक्षा केंद्र पहुंचा तो वहां सभी छात्राओं को देखकर उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। परीक्षा केंद्र में खुद को अकेला पाकर वह घबरा गया। इस केंद्र की सभी लड़कियों में वह अकेला लड़का था और यह देखकर उसे चक्कर आने लगे। मनीष की मौसी ने बताया, ‘वह परीक्षा केंद्र गया तो देखा कि कमरा लड़कियों से भरा हुआ था। इससे वह घबरा गया और उसे बुखार आ गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस घटना का वीडियो काफी वायरल है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। कई लोग इस परीक्षार्थी का मजाक उड़ा रहे हैं। वहीं कई लोग इसके प्रति संवेदना भी व्यक्त कर रहे हैं। छोटे शहरों से बच्चे बाहर निकलते हैं तो वे शुरू में कई चीजों से अनजान होते हैं। मनीष भी एक छोटे से गांव का रहने वाला है। ऐसे में एग्जाम सेंटर पर अकेले सभी लड़कियों को देख नर्वस हो गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मनीष की मौसी का बाइट भी काफी वायरल है। इस वाइट में मौसी लोगों को घटना के बारे में बता रही हैं।