कैंसर से जूझ रहे सुशील मोदी को देखकर भावुक हो गए CM Nitish Kumar, कहा- ‘वह फिर से……

Sushil Modi : बिहार के पूर्व डिप्टी CM और BJP के सीनियर लीडर सुशील मोदी (Sushil Modi) थ्रोट कैंसर से पीड़ित हैं। अस्वस्थ होने की वजह से वे इस बार चुनाव के प्रचार प्रसार का हिस्सा नहीं होंगे। इस बात की जानकारी खुद सुशील मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट “एक्स” के द्वारा दी है।

अपने ऑफिस सोशल मीडिया अकाउंट “X” के जरिए उन्होंने बताया की वे पिछले 6 महीने से इस जानलेवा बीमारी से जूझ रहे हैं। इस दुखद खबर के मिलते ही कई बड़े नेता और उनके शुभचिंतक उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना कर रहें हैं। कुछ उनका हाल जानने के लिए उनके आवास पर भी पहुंच रहें हैं।

स्वास्थ्य हाल जानने के लिए पहुंचे CM Nitish Kumar

सुशील मोदी के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar उनके राजेंद्र नगर वाले आवास पर पहुंचे। Nitish Kumar ने उनके उपचार को लेकर भी उनसे विस्तार से जानकारी ली। और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ वर्तमान डिप्टी CM सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी के अलावा राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा भी मौजूद थे।

तेज प्रताप ने भी लिया स्वास्थ्य हाल

इससे पहले लालू यादव के बड़े बेटे और पूर्व पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) भी सुशील मोदी का हाल जानने के लिए उनके घर पहुंचे। उनसे मुलाकात के बात तेज प्रताप काफी भावुक दिखें। उन्होंने सुशील मोदी (Sushil Modi) के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना भगवान से की।