Bihar में चिराग की पार्टी को 5 सीटें, पशुपति पारस को नहीं मिली एक भी सीट…..

Bihar Politics Update:  बिहार में NDA की सीट के बटवारा को लेकर अभी भी मंथन जारी है। खासकर, लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) में चाचा- भतीजे को लेकर अभी भी सस्पेंस जारी है। इसी बीच खबर आ रही है की भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के पुत्र सह लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के अध्यक्ष चिराग पासवान की NDA के साथ बात बन गई है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो चिराग पासवान (Chirag Paswan) को बिहार (Bihar) के हाजीपुर सहित कुल 5 सीटें मिल सकती हैं। लेकिन, इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि उनके चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस (Pashupati Paras) को कोई सीट नहीं मिलेगी। आपको बता दे की पशुपति (Pashupati Paras) को सीट की जगह उनके भतीजे प्रिंस राज को बिहार कैबिनेट में मंत्री बनाया जा सकता है।

वही, मौजूदा समय में प्रिंस राज (Prince Raj) बिहार के समस्तीपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। जानकारी मिली है कि केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस (Pashupati Paras) को BJP ने राज्यसभा में भेजने का ऑफर दिया है। वही, इसको लेकर बिहार बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा (Deputy CM Vijay Sinha) ने कहा कि BJP राष्ट्रवाद पर चलने वाली पार्टी है। इसलिए चाचा-भतीजा बीजेपी के साथ रहना चाहते हैं। दोनों बीजेपी के ही साथ रहेंगे।

वही, चिराग पासवान ने कहा कि LJP ने लोकसभा चुनाव के लिए BJP के साथ सीट बंटवारे के फार्मूले को अंतिम रूप दे दिया है। आपको बता दे की चिराग पासवान ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात के बाद यह घोषणा की। आगे उन्होंने कहा कि BJP ने मेरी सभी चिंताओं का समाधान किया है। मैं संतुष्ट हूं। अपने चाचा पशुपति पारस को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि यह मेरी चिंता का विषय नहीं है..