यात्रीगण ध्यान दें! 13228 राजेंद्रनगर-सहरसा इंटरसिटी के समय सारणी में हुआ बदलाव, जानें – नई सारणी

न्यूज़ डेस्क: देश के अधिकतर लोग रेलवे से यात्रा करना पसंद करते हैं। ऐसे में ट्रेनों के समय में बदलाव से यात्रियों को जानकारी के अभाव में परेशानी का सामना करना पड़ता है। दरअसल, ट्रेन संख्या 15713 कटिहार पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया गया है। मोकामा और बख्तियारपुर स्टेशनों के बीच ठहराव समय में संशोधन किया गया है। आइए समझते हैं नया टाइम टेबल।

गाड़ी इतने बजे पहुंचेगी बेगूसराय : 13228 राजेंद्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस अगले माह की 17 तारीख से राजेंद्र नगर से अपने निर्धारित समय 7:15 पर चलकर 10:25 के स्थान पर 10:05 बजे न्यू बरौनी जंक्शन पहुंचेगी। इसी तरह बेगूसराय स्टेशन 10:48 की जगह 10:28 बजे पहुंचेगी। यह 15-15 मिनट पहले साहेबपुर कमाल और खगड़िया स्टेशन पहुंचेगी। जबकि, ट्रेन 20 मिनट पहले मानसी स्टेशन पहुंचेगी। 10.53 बजे साहेबपुर कमाल पहुंचेगी।

वहीं, खगड़िया स्टेशन 11.20 बजे और मानसी 12.01 बजे पहुंचेगी। सहरसा स्टेशन दोपहर 1.35 की जगह दोपहर 1.25 बजे पहुंचेगी। ऐसे में राजेंद्रनगर-सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस (13228) 17 मई से दस मिनट पहले सहरसा स्टेशन पहुंचेगी। यह राजेंद्रनगर से सरहसा की ओर आने वाले यात्रियों के लिए ही फायदेमंद होगा। जबकि सहरसा से राजेंद्रनगर के बीच इंटरसिटी के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। न ही स्टेशन पर ट्रेन के रुकने की अवधि में कोई बदलाव किया गया है।