Bihar के इन जिलों में भारी बारिश के आसार, ठनका को लेकर चेतावनी जारी! जानें – ताजा अपडेट..

डेस्क : बिहार में अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया है। पिछले कई दिनों से बारिश की बूंदा-बूंदी के लिए तरस रहे लोगों को अब चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। आपको बता दे की राज्य के कई हिस्‍सों में 20 जुलाई 2022 को तेज बारिश शुरु हुई। जिससे लोगों को तपती धूप से निजात मिलने लगी। बारिश होने से एक ओर जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं किसानों ने भी राहत की सांस ली है।

बताते चलें की पिछले कुछ सप्‍ताह से लगातार तेज धूप निकलने की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार को हुई तेज बारिश और फिर रात में रिमझिम फुहार गिरने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना मौसम विभाग का कहना है की सूबे में फिलहाल अच्‍छी बारिश होने की संभावना जताई गई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रदेश में प्रवेश करने के साथ ही अच्‍छी बारिश रिकॉर्ड की गई थी, लेकिन उसके बाद बारिश की रफ्तार कम हो गई थी। अब मानसून के फिर से रफ्तार पकड़ने की संभावना बढ़ गई है।

पटना IMD के लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, 23 जुलाई 2022 तक अच्‍छी बारिश होने की संभावना जताई गई है। बीच में मानसून के कमजोर होने से किसानों की चिंताएं बढ़ गई थीं। लेकिन, अब एक बार फिर से दक्षिण-पश्चिम मानसून के जोर पकड़ने की संभावना बढ़ गई है। बिहार में कुल मिलाकर अभी तक औसत से कम बारिश ही रिकॉर्ड की गई है। मानसून के मजबूत रहने से आने वाले समय में इसकी भरपाई संभव हो सकेगी।