Bullet Train In Bihar : अब बिहार में भी दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, जानें- क्या होगा रूट….

Bullet Train In Bihar : नया साल बिहार (Bihar) वासियों के लिए खुशी की खबर लेकर आया है। बता दें कि बिहार में बुलेट ट्रेन (Bullet Train) चलाने की योजना की शुरुआत हो चुकी है। दिल्ली से हावड़ा जाने वाली बुलेट ट्रेन अब बिहार से गुजर कर जाएगी।

इसके लिए भारतीय रेल विभाग ने चार स्टेशनों की घोषणा कर दी है। जी हां, यह बुलेट ट्रेन दिल्ली से हावड़ा का सफर तय करेगी जिसके बीच वह बिहार के आरा, पटना, बक्सर और गया का रूट कवर करते हुए जायेगी। इसको लेकर एरियल सर्वे पूरा किया जा चुका है। इसके बाद मिट्टी सर्वेक्षण का काम शुरू कर दिया जाएगा।

बिहार के इन चार स्टेशनों से गुजरेगी बुलेट ट्रेन

नेशनल हाई स्पीड रेल कारपोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने बिहार में बुलेट ट्रेन (Bullet Train) का रूट जारी किया है। यह बुलेट ट्रेन उदवंतनगर (आरा), पटना, बक्सर और गया के बीच से गुजरेगी। इन रूटों पर नए स्टेशन बनाने की तैयारी है।

ऐसा होने के बाद लोग आरा से महज 3 घंटे में हावड़ा पहुंच जाएंगे। इतना ही नहीं बक्सर से कोलकाता की दूरी लोग महज ढाई घंटे में पूरी कर लेंगे। वहीं वाराणसी से हावड़ा की दूरी साढ़े तीन घंटे में तय हो जाएगी।

रिपोर्ट की माने तो सोशियो और स्ट्रक्चरल सर्वे के बाद मिट्टी की जांच की प्रक्रिया शुरु होगी। इस सब प्रक्रिया के पूरे होने के बाद जमीन अधिग्रहण का काम शुरू होगा। रिपोर्ट के अनुसार भूमि अधिग्रहण का काम साल 2025 तक शुरु होने की संभावना है।

350 किलोमीटर प्रतिघंटा की होगी रफ्तार

खबरों की माने तो इस हाई स्पीड बुलेट ट्रेन (High Speed Bullet Train) की रफ्तार 350 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। जिसके लिए जापानी तकनीक पर आधारित रेलवे ट्रैक का निर्माण किए जाने की योजना है। जिसके फलस्वरुप लोग कम समय में अधिक दूरी तय कर पाएंगे।