‘2024 तक अमेरिका के जैसी होंगी बिहार की सड़कें’ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी..कहा जो कहता हूं पूरी करता हूं

डेस्क : मंगलवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) के द्वारा गंगा नदी पर पटना और हाजीपुर के बीच बने महात्‍मा गांधी सेतु (Mahatma Gandhi Bridge) की पुनर्निर्मित दूसरी लेन का लोकार्पण किया गया। इस बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बिहार के विकास से जुड़े कई मापदंड के बारे में बताया।

इथेनॉल से लेकर आरओबी तक नेशनल हाईवे से लेकर एक्सप्रेस-वे तक सभी योजनाओं के बारे में उन्होंने वर्णन किया। इस मौके पर उन्‍होने दावा किया कि “2024 तक बिहार का रोड नेटवर्क अमरीका के बराबर हो जाएगा।” नितिन गड़करी ने कहा कि “बिहार बदल रहा है। केंद्र सरकार स्टेट हाइवे पर 700 करोड़ की लागत से 15 आरओबी बनायेगी। दावे के साथ उन्होंने कहा कि “मैं जो बोलता हूं और कहता हूं वो डंके की चोट पर पूरा कर देता हूं। मैं झूठ नहीं बोलता हूं।” अब तो मैं बिहार में इथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियां ला रहा हूं। इथेनॉल से बिहार के किसानों को अच्छी कीमत मिलेगी।

आगे उन्होंने कहा कि “एक दफे हम गांधी सेतू से गुजर रहे थे तो हम भी जाम में फंसे थे। लेकिन अब वो सारी समस्या दूर हो गई। इस पुल को 67000 टन लोहा उपयोग हुआ है। हिंदुस्तान के इतिहास में लोहे का सबसे बड़ा पुल गांधी सेतू बन गया है। यह पुल देश के इतिहास में आईकॉन बन गया है। गंगा में इसी पुल के समानांतर नए पुल का काम जारी है। 2024 में इस पुल का उद्घाटन करूंगा, आज हम आपको विश्वास दिलाते हैं। तब हम फिर से बिहार आयेंगे।

आगे उन्होंने कहा कि “हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास करेंगे। मेरा विश्वास है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में अच्छी सड़क बनाकर बिहार भी देश का समृद्ध राज्य बनेगा, नए उद्योग आयेंगे और रोजगार मिलेंगे। बिहार में बाढ़ की वजह से नुकसान होता है। एक लाख करोड़ की लागत से ग्रीन फील्ड रोड़ बना रहे हैं। 11 हजार करोड़ की लागत से पटना ग्रीन फील्ड रिंग रोड का निर्माण करा रहे हैं।