डेस्क : करीब लंबे अरसे के बाद क्षेत्रवासियों के लिए एक अच्छी खबर निकल कर सामने आई है। आपको बता दे की मुंगेर रेल सह सड़क (श्रीकृष्ण सेतु) से संबद्ध NH 333B के लोकार्पण के बाद भी 3 माह तक बड़े और भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन, अब तकनीकी जांच के बाद पुल पर भारी वाहन के परिचालन पर हरी झंडी मिल गई है।
मालूम हो की बीते 11 फरवरी 2022 को मुंगेर रेल सह सड़क पुल (कर्ण सेतु) का लोकार्पण हुआ था तो आस पास के लोगों में आस जगी थी कि बड़े वाहनों के परिचालन से व्यापार में वृद्धि होगी। आवागमन करनी में थोड़ी परेशानी कम होगी। अपितु, लोकार्पण होते ही NHAI के अधिकारियों के द्वारा बड़े वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। लेकिन, अब मुंगेर गंगा सड़क पुल के स्पेन लोड टेस्ट के सफल परीक्षण के बाद भारी और बड़े वाहनों का परिचालन शुरू हो गया है। वही, अब इस सेतु पर 45 टन वजनी वाहन आराम से गुजर सकेंगे। इसके लिए हाइट गेज को भी ऊंचा कर दिया गया है।
आपको बता दे की श्रीकृष्ण सेतु पर भारी और बड़े वाहनों के परिचालन शुरू होने से बिहार, झारखंड एवं बंगाल के व्यापारियों में इसका सीधा लाभ मिलेगा। खासकर, स्थानीय स्तर पर बेगूसराय, मुंगेर, खगड़िया के अलावा उत्तर बिहार के जिलेवासियों को भी सीधा लाभ होगा। इसमें सबसे अधिक खगड़िया एवं बेगूसराय के दुग्ध व्यापारी लाभान्वित होंगे।
श्री कृष्ण सेतु पर बड़े वाहनों के परिचालन शुरू होने से बिहार राज्य पथ परिवहन निगम शाखा मुंगेर भी अपनी तैयारी में जुट गई है। निगम के अधिकारी ने अपने क्षेत्रीय कार्यालय भागलपुर को पत्र लिख कर परमिट के साथ 12 मार्गों के लिए 52 सीटों वाली सेमी डीलक्स बसों का डिमांड की है। प्रतिष्ठान अधीक्षक विजय कुमार यादव ने बताया कि इन मार्गों पर बसों के परिचालन से न सिर्फ यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि विभाग को भी भारी राजस्व की प्राप्ति होगी. इसलिए क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिख कर इन 12 मार्गों के लिए परमिट के साथ 52 सीटों वाली सेमी डीलक्स बसों की डिमांड की गयी है।
इन पांच मार्गों के लिए भी मांगी गयी बसें
- मुंगेर से पूर्णिया वाया बरियारपुर-सुलतानगंज
- मुंगेर-रांची वाया बरियारपुर-सुलतानगंज
- मुंगेर-बोकारो वाया बरियारपुर-सुलतानगंज
- मुंगेर-दुमका
- देवघर-मुंगेर वाया संग्रामपुर-तारापुर
पुल से इन मार्गों के लिए मांगी गयी बसें
- मुंगेर से पूर्णिया वाया खगड़िया-नवगछिया
- मुंगेर से जयनगर वाया बेगूसराय- मुसरीघरारी-समस्तीपुर-दरभंगा
- मुंगेर से रोसड़ा वाया बेगूसराय-समस्तीपुर
- मुंगेर से रक्सौल वाया बेगूसराय-मुजफ्फरपुर, मोतीहारी, छपरा
- मुंगेर से बिहारीगंज वाया खगड़िया-महेशखूंट-बेलदौर-आलमनगर-उदाकिशुनगंज-बिहारीगंज
- मुंगेर से नवादा-पटना : 250 किमी