बिहार के लाल प्रमोद भगत को ‘पैरालंपिक चैम्पियन’ में बड़ी उपलब्धि, वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी के लिये नामित..

डेस्क: बिहार के लाल ने एक बार फिर से कमाल कर दिया, भारत के तोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले बिहार के प्रमोद भगत उन छह बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें खेल की विश्व संस्था द्वारा ‘वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी’ के लिये नामांकित किया गया है।

बिहार के रहने वाले 33 वर्षीय प्रमोद भगत को चार साल की उम्र में पोलियो हो गया था और अपने पड़ोसी को खेलते हुए देखकर ही वह इस खेल में आये थे। शुरू में उन्होंने सक्षम खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा की थी। भगत इस समय दुनिया के नंबर एक और एसएल3 में एशियाई चैम्पियन हैं। सक्षम खिलाड़ियों के नामांकन की सूची में कोई भी भारतीय शामिल नहीं है। दानिश खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसेन और एंडर्स एंटोनसेन, चीन के वनांग यि ल्यू और जापान के युटा वाटानाबे को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के लिये नामांकित किया गया था।

(प्रमोद फाइल फोटो)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कोविड-19 महामारी के कारण योग्यता की समय सीमा बढ़ा दी गयी जिसे अब 2020 और 2021 सत्रों (एक नवंबर 2019 से लेकर 31 अक्टूबर) के लिये कर दिया गया है। विजेताओं की घोषणा इंडोनेशिया में नवंबर दिसंबर में एचएसबीसी बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर के दौरान बाली चरण में की जायेगी। वर्ष की सर्वश्रेष्ठ जोड़ी और वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा बैडमिंटन जोड़ी दो नये पुरस्कार वर्गों को शामिल किया गया है।

https://twitter.com/airnews_patna/status/1458992730973999118?s=20