बिहार में बारिश के बाद अब गर्मी और उमस ने किया बेहाल, अगले 72 घंटे में बारिश के आसार, जानिए अपने क्षेत्रों हाल

न्यूज डेस्क : बिहार में लगातार मानसून सक्रिय बनी हुई है। मौसम विभाग की माने तो अगले 48 घंटे में राज्य के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश व वज्रपात का अनुमान है। बता दे की बुधवार को राज्य के दक्षिण पूर्वी क्षेत्रों को सभी इलाके में हल्की से मध्यम बारिश हुई। लेकिन, गर्मी व उमस ने लोगो को परेशान कर दिया। IMD ने अगले 72 घंटे (26 जून तक) में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने के साथ ही कहीं-कहीं हल्की बारिश से लेकर फुहारें पड़ने का अनुमान जताया है।

चुकी: राज्‍य के उत्‍तर पश्चिम इलाके से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसकारण चक्रवाती सिस्‍टम बना हुआ है। इससे राज्‍य के उत्‍तर पश्चिमी भागोंं में अच्‍छी और शेष में मध्‍यम बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग का अनुमान के अनुसार एक सप्‍ताह तक दक्षिणी पूर्वी आर्द्र हवा आती रहेगी। वायुमंडल के निचले स्‍तर पर नमी के कारण उमस और गर्मी बढ़ सकती है। तापमान में बढ़ोतरी होने पर आंधी बारिश की संभावना रहेगी।

तापमान में बढ़ोतरी: मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट आयी तो वहीं रात का पारा 2 डिग्री सेल्सियस चढ़ गया। इससे सुहानी हो चुकी रात गर्म और उमस से भर गयी। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.8 व न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य तापमान के बराबर रहा। मौसम वैज्ञानिक बीरेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार से लेकर शनिवार तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश या फिर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। दिन का तापमान इसी तरह से रहेगा।