बिहार : गंगा नदी में बनाये जाएंगे 3 शानदार बंदरगाह, इन दो राज्यों के बीच चलेंगे अत्याधुनिक जहाज..

न्यूज डेस्क: बिहार वासियों के लिए अच्छी खबर है। कहलगांव और सुल्तानगंज में मिनीपोर्ट यानी जेटी का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा भागलपुर में टूरिस्ट जेटी बनाए जाएंगे। इस बात की जानकारी जलमार्ग प्राधिकरण के द्वारा दी गई है। गंगा नदी में इन सब के निर्माण के बाद लोगों को गंगा पार करने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा अथवा छोटे नावों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।

भागलपुर में जेटी के लिए राशि आवंटन कर लिया गया है। यह एक प्रस्तावित योजना है। इसके अलावा भागलपुर कहलगांव व सुल्तानगंज में गंगा नदी के तट पर जमीन की व्यवस्था नहीं हो रही है। इस संबंध में प्राधिकरण की ओर से राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। बता दें कि भागलपुर जिले में तीन मिनीपोर्ट का निर्माण कार्य ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है।

इसके अलावा बनारस से असम के डिब्रूगढ़ तक देश का सबसे लंबा रिवर क्रूज का परिचालन शुरू किया जाएगा। यह रिवर क्रूज पानी के रास्ते कोलकाता और बांग्लादेश होते हुए असम के डिब्रूगढ़ तक जाएगा। इसी महीने जनवरी में पटना और बिहार के कई क्षेत्र होकर कोलकाता जाएगा। इससे यहां के लोगों को आर्थिक फायदा भी होने वाला है। बता दें कि लंबे क्रूज यात्रा के दौरान कई पर्यटक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया जाएगा।