कोरोना की दूसरी लहर में 278 डॉक्टरों की जा चुकी है जान – सबसे ज्यादा बिहार से शामिल

डेस्क : कोरोना वायरस के कारण हर दिन लोग अपनी जान गवा रहे हैं। ऐसे में मरने वाले लोगों में आम नागरिक, मिडिल क्लास, लोअर क्लास से लेकर अपर क्लास तक के लोग शामिल हैं। इस बार कोरोना वायरस ने अब तक काफी तादात में डॉक्टरों की जान भी लिया है। IMA (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) की रिपोर्ट के मुताबिक 278 डॉक्टरों की जान कोरोना से चली गई है।

हाल ही में फेमस कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर के के अग्रवाल के निधन से पूरा मेडिकल जगत हिल गया है। वहीं मंगलवार को बिहार के वर्ल्ड फेम हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ प्रभात कुमार की भी मृत्यु हो गयी। बता दें कि डॉक्टर इस वक्त कोरोना से जंग लड़ने के लिए फ्रंटलाइन वर्कर्स की भूमिका निभा रहे हैं, वह दिन-रात नई चुनौतियों से लड़ रहे हैं और बिना किसी शिफ्ट के काम कर रहे हैं। कई नर्स और डॉक्टर तो दिन के चौबीस घंटे कार्य कर रहे हैं। कुल मृत डॉक्टरों में से सबसे ज्यादा डॉक्टर बिहार के हैं, जिन्होंने इस बार अपनी जान गंवाई है। आंकड़े के मुताबिक 78 डॉक्टर इस वक्त बिहार से हैं जो इस घातक बीमारी की चपेट में आकर मृत हो चुकें हैं।

इसके बाद उत्तर प्रदेश में तैनात 37 डॉक्टरों की जान चली गई है। आंध्र प्रदेश में 22 डॉक्टरों की मौत हुई है और दिल्ली में 29 डॉक्टरों ने अपने घर वालों को अलविदा कह दिया है। बीते वर्ष कोविड-19 की पहली लहर से 748 डॉक्टरों की मौत हुई थी जिसके चलते कुल मौत का आँकड़ा 1018 हो गया। यह जानकारी खुद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर जय लाल ने दी है। इस वक्त पूरे भारत में बीते 24 घंटों में 263,533 नए मामले आएं हैं, वहीं 4,329 लोगों की मौत हुई है। इस वक्त ब्राज़ील के बाद भारत सबसे बड़ा प्रभावित देश है। कुल आंकड़ों की बात की जाए तो इस वक्त 2.5 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो चुकें हैं, वही 278,719 की मृत्यु हो गई है।