बिहार में गंगा नदी 2024 तक बन जाएंगे 11 नए शानदार पुल , जानिए – किन इलाकों को होगा फायदा..

न्यूज़ डेस्क: बिहार में विकास की गंगा बह रही है। किसी राज्य के आर्थिक विकास उसके बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से संभव होता है। ऐसे में सीएम नीतीश कुमार और केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुंगेर स्थित गंगा नदी पर रेल सह सड़क पुल श्रीकृष्ण सेतु व घोरघट पुल का लोकार्पण किया। इसके सड़क पुल से लोगों का आवागमन शुरू हों हो गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार के विकास पूरा रूप रेखा जनता के बीच साझा किया।

2024 तक यानी आने वाले तीन वर्षों में 5 लाख करोड़ की लागत से बिहार के इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट किया जाएगा। बतादें कि बिहार के तीसरा सबसे बड़ा रेल सह पुल मुंगेर में बना यह पुल है। इस के अलावा राज्य में गंगा नदी पर 18 नए पुल कर निर्माण कार्य जोरों पर है, जो कि अगले चार साल यानी 2025 तक पूरा हो जाएगा। मालूम हो कि 3.6 किमी लंबा मुंगेर रेल-सह-सड़क पुल का इंतेजार लोगों को काफी समय से रहा है। बता दें की इसका निर्माण कार्य साल 2002 में ही शुरू किया गया था। इसके बाद 2016 में यह बनकर तैयार भी हो गया था। परंतु, स्काइप रोज का निर्माण ना होने के कारण इस मार्ग से आवागमन शुरू नहीं हो पाया था। जो कि अब जाके 11 फरवरी को यातायात चालू हो गया।

राज्य इन पुलों का निर्माण कार्य जोरों पर : राज्य में निर्माणाधीन पुलों की लिस्ट लंबी है। बता दें कि दरगाह-बिदुपुर के बीच केबल पर अटका 9.76 किमी लंबा राज्य का सबसे बड़ा पुल है। यह 5000 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहे हैं। इसका निर्माण कार्य साल 16 जनवरी 2017 से शुरू हुआ था। और इसे 2024 में पूरा करने का लक्ष्य रहा गया है। इसके साथ ही सुल्तानगंज से अगवानी घाट के बीच करीब 160 मीटर लंबा ऑल कर निर्माण कार्य 2 मई 2019 को शुरू किया गया था।यह 1710 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जा रही है। इसे पूरा करने का लक्ष्य जून 2022 रखा गया है।

वहीं राजेंद्र सेतु के समानांतर सिमरिया में रेल-सह-सड़क पुल बनाया जा रहा है। जो कि 1491 करोड़ रुपए की लागत बन रहा है। यह 2016 में बनना शुरू हुआ था और आगामी अगले साल तक बनने की संभावना है। इसके अलावा 5.52 किमी लंबा बख्तियारपुर-ताजपुर पुल 1599 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य 30 नवंबर 2011 से आरम्भ हुआ था जो कि 31 जुलाई 2019 तक बनाया जाना था, परंतु इसमें विलंब देखा जा रहा है। इसके साथ ही बक्सर से भोजपुर के बीच 2.5 किमी लंबा पुल का निर्माण किया जा रहा है।

बता दें कि मुंगेर रेल सह पुल के आवागमन शुरू होने से लोगों का सफर काफी आसान हो गया है। वहीं इसके बनने से कारोबारियों को भी काफी लाभ होगा। वे कम समय में माल को एक जगह से दूसरे जगह ले जाया जा सकेगा। इसके अलावा 2025 तक सारे 18 पुलों का निर्माण हो जाने के बाद बिहार का विकास आसमान छुएगी।