बिहार में 4410 करोड़ की लागत से बनेंगे 100 नए शानदार बाईपास, देखिए- जिलेवार सूची

डेस्क: बिहार के वर्तमान रोड आधारभूत संरचना को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए बिहार सरकार लगातार लगातार नए-नए कदम उठा रही है, इसी बीच पथ निर्माण विभाग के द्वारा एक नई शानदार योजना लाई गई है, इस योजना के तहत विभिन्न जिलों में अगले आने वाले 2 साल में 100 से ज्यादा बाईपास बनाए जाएंगे, इसमें करीब 4410 करोड़ खर्च होने का अनुमान लगाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सबसे ज्यादा बाईपास के निर्माण बिहार के बेगूसराय जिले में 11 बाईपास किया जाएगा, वही सबसे लंबी बाईपास का निर्माण कैमूर में किया जाएगा। प्रस्ताव के अनुसार, अगर किसी भी जिले में किसी भी विभाग की सड़क नहीं है, तो वहां ग्रीन फील्ड यानी की नई सड़क बनाई जाएगी। अगर नई सड़क के निर्माण में भी बाधा आए तो मौजूदा सड़क पर ही एलिवेटेड रोड बनाकर बाईपास के रूप में उसका उपयोग किया जाएगा।

जानकारी के लिए आपको बता दे की सूबे के 24 जिले में अभी बाईपास बने हुए हैं, जिसमे 350 से अधिक प्रखंडों को दो लेन सड़कों से जोड़ा जा चुका है, जिला मुख्यालयों को फोरलेन से जोड़ने की योजना पर काम चल रहा है, वही 19 जिला मुख्यालय 4 फोरलेन से जुड़े हुए हैं, 9 और जिलों में इस योजना पर काम चल रहा है जबकि बाकि 10 जिलों को फोरलेन मुख्यालय से जोड़ने की योजना तैयार है।

जिला कुल लंबाई लागत राशि

  • अरवल 4 12.68 33.78
  • बक्सर 4 19.65 150.33
  • भागलपुर 4 49.05 173
  • भोजपुर 6 34.63 193
  • कैमूर 6 52.58 142
  • बेगूसराय 11 20.10 134
  • पूर्वी चम्पारण 3 25.80 340
  • वैशाली 5 34.65 91.40
  • कटिहार 4 33.16 419
  • मधेपुरा 4 13.75 53
  • खगड़िया 3 8.10 19.50
  • पूर्णिया 5 32.55 106.26
  • शिवहर 2 8.67 45
  • रोहतास 5 13.10 104
  • बांका 1 13.20 40
  • नवादा 1 11 127.15
  • जमुई 1 3.40 20.31
  • सीतामढ़ी 2 7.25 136.50
  • मुजफ्फरपुर 1 21.10 345
  • गोपालगंज 5 13.70 43.70
  • समस्तीपुर 3 26.31 107.80
  • सारण 5 37.20 491.12
  • सहरसा 4 15.20 20.30
  • औरंगाबाद 3 15 46.18
  • दरभंगा 3 24.70 73.50
  • गया 3 24.55 53.84
  • पटना 3 7.50 25
  • नालंदा 4 15.23 80
  • किशनगंज 1 3 9
  • अररिया 1 5 29
  • जहानाबाद 1 1.80 50
  • मधुबनी 4 47.10 150
  • मुंगेर 2 18.10 66
  • शेखपुरा 1 7.40 22
  • सुपौल 1 10.20 47.39
  • प. चम्पारण 2 2.70 85
  • सीवान 2 19.42 81
  • लखीसराय 0 0 0