बिहार के लिए बड़ी खुशखबरी: दरभंगा से आज शुरू होगी विमान सेवा, बेंगलुरु से आएगी पहली फ्लाइट

डेस्क : बिहार विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं। इनके खत्म होते ही अब लोगों को परिणाम का इंतजार है लेकिन इसी के बीच बड़ी खबर आ रही है कि आज से दरभंगा एयरपोर्ट चालू किया जा रहा है। यहां पर सबसे लंबे हवाई जहाज को चलाया जाना है जिसमें 189 यात्री सफर कर सकते हैं। आपको बता दें कि यहां पर दरभंगा एयरपोर्ट 1960 से 1963 के बीच चलता था और जिस प्रबंधक द्वारा चलाया जाता था वह बंद हो गया। इसके बाद अब यह 8 मई 2020 में चालू किया जा रहा है। आपको बता दें कि हवाई जहाज के चलने से पहले यात्रियों के लिए उनका सामान उठाने वाले छोटे ट्रक लाए जा चुके हैं। एयरपोर्ट पर आज सुरक्षा बल तैयार हैं और एयर फाॅर्स के जवान भी एयरपोर्ट पर मौजूद है। सब तरह के जरूरी उपकरण तैयार कर दिए गए हैं। सभी तकनिकी पैमाने पर सुनिश्चित किया जा चुका है कि सारे एविएशन सिस्टम सही काम कर रहे हैं।

यात्रियों को लाने ले जाने की व्यवस्था के लिए 4 बस भी लगाई गई हैं। यात्रियों के रुकने के लिए काउंटर बोर्डिंग की व्यवस्था की गई है। स्पाइसजेट की तरफ से सबसे लंबा जहाज़ दरभंगा एयरपोर्ट पर चलाया जा रहा है।

ऐसे में दरभंगा एयरपोर्ट से पहला विमान उड़ने जा रहा है जिसकी बुकिंग 2 माह पहले से चल रही थी। यहां से सीधा रास्ता दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए तय किया गया है। यह बिहार के सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट में से एक होने वाला है। जिसकी सबसे लंबी हवाई पट्टी बनाई गई है। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट करके दी जिसमें उन्होंने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट आज से चालू किया जा रहा है और यह सारे बिहार वासियों के लिए सौगात है।

हवाई योजना उड़ान 2 के तहत स्पाइस जेट विमानों में चालू की जा रही है जिसके तहत मुंबई दरभंगा, बेंगलुरु दरभंगा और दिल्ली दरभंगा के हवाई रास्ते को तय किया जाएगा जिसकी समय सीमा कुछ इस प्रकार है।

हवाई यात्रा का दरभंगा एयरपोर्ट पर आगमन और प्रस्थान इस प्रकार है।

दिल्ली से दरभंगा की फ्लाइट दिल्ली से 2:10 पर उड़ान भरेगी और 3:55 पर दरभंगा पहुंचेगी

बेंगलुरु से दरभंगा की फ्लाइट बेंगलुरु से सुबह 8:45 पर उड़ान भरेगी और 11:15 पर दरभंगा पहुंचेगी

दरभंगा दिल्ली की फ्लाइट 11:45 पर उड़ान भरेगी और दोपहर दिल्ली 1:30 बजे पहुंच जाएगी।

दरभंगा बेंगलुरु की फ्लाइट शाम 4:15 बजे उड़ान भरी थी और 6:55 पर बेंगलुरु पहुंच जाएगी।

दरभंगा मुंबई फ्लाइट का समय दोपहर 12:40 से चालू होगा और 3:10 पर मुंबई पहुंचेगा।