कांग्रेस प्रवक्ता अलका लाम्बा : बिहार की महिलाओं को शराबबंदी के नाम पर मिला धोका

डेस्क : कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा द्वारा तीखा बयान विरोधी पार्टियों के लिए दिया गया है साथ ही उन्होंने वर्तमान पार्टी को लेकर भी निशाना साधा है और कहा है कि शराबबंदी के नाम पर बिहार की महिलाओं को छला गया है। उनके साथ धोखा हुआ है और इस बात की जानकारी बिहार की महिलाओं को भलीभांति है किस तरीके से बिहार के राज्य की महिलाओं का एक बहुत बड़ा योगदान है यहां पर पुरुषों से अधिक महिलाएं योगदान करती हैं।

इस राज्य की महिलाएं जिस तरफ हो जाएं सरकार उसकी ही बनती है और जनता को समझाते हुए बोले कि कोई भी दल हो, दुष्कर्म के आरोपियों को जनता अपना वोट कभी नहीं देगी यह बात उन्होंने शनिवार को स्थानीय होटल मुजफ्फरपुर प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारा दी। उनका कहना है कि बिहार की बेटियों की चित्कार कौन सुनेगा साथ ही जो लोग जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं उनकी पार्टी ने तत्कालीन समाज कल्याण मंत्री को भी उम्मीद्वार बनाया है जिन बालिकाओं को आश्रय की जरूरत थी उनकी आवाज कौन सुनने आया आगे ? अगर बिहार राज्य महिला आयोग के आंकड़ों को देखें तो लॉकडाउन में महिलाओं के प्रति सबसे ज्यादा हिंसा बढ़ी है। उन्होंने कांग्रेस की घोषणा पत्र का भी जिक्र किया और इंदिरा पुलिस वाहिनी के गठन, पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने की बात किया। प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के मीडिया समन्वयक संजीव, प्रवक्ता अंशुल अभिजीत, राजेश राठौर व अन्य नेता मौजूद भी थे।