आखिर क्यों मनाई जाती है नवरात्रि के आखिरी दिन महानवमी , जानें असली वजह

डेस्क : नौवरात्रि अब ख़तम होने को है ऐसे में नवरात्री के नौ दिन भी पूरे हो चुके है। जैसा की हम जानते है यह सारे दिन बेहद ही ख़ास होते हैं और हिन्दू धर्म के अनुसार इन नौ दिन लोग व्रत करते हैं और दुर्गा माँ के नौ रूपों की आराधना करते हैं। ऐसे में माँ दुर्गा अपने असली रूप में 9वे दिन ही प्रकट होती हैं। ऐसा मना जाता है की अगर इस दिन नौ कन्याओं को भोजन करवाते हैं तो, हम अनेको सिद्धियां प्राप्त कर सकते हैं। अगर कहानी की बात करें तो इस दिन माँ दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था।

यह एक ऐसा असुर था जिसने हर तरफ हाहाकार मचा रखा था। इस दिन हवन करना बेहद ही ख़ास माना गया है। यह दिन माँ का आखिरी दिन होता है और माँ की विदाई हो जाती है,कहते है इस बात का प्रमाण महाभारत में भी है जहाँ पर भगवान् कृष्ण और धर्मराज युधिष्ठिर संवाद कर रहे है। इस दिन दुर्गा माँ को पानी में विसर्जित किया जाता है। महानवमी की बात करें तो इस तिथि की शुरुआत 24 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 58 मिनट से होगी और 25 अक्टूबर सुबह 07 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। इस दिन रविवार है। ऐसे में नवरात्रि का पारण 25 अक्टूबर को किया जाएगा। इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है।